# कोरीया

Unique News: शादी के अगले दिन दुल्हन के ससुराल पहुंचा प्रेमी, कहा- 3 साल से है रिलेशनशिप, मचा बवाल, रिसेप्शन रद्द, दूल्हे ने मांगा तलाक

Unique News: मामला सामने आने के बाद दूल्हा-दुल्हन और कथित प्रेमी सहित दोनों पक्ष के परिवार पहुंचे थाने, रात 2 बजे तक थाने में चलता रहा ड्रामा, पुलिस ने प्रेमी को लॉकअप में किया बंद, दुल्हन को लौटना पड़ा मायके

3 min read
Grooms and Brides side in police station (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर। एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में शादी (Unique News) के अगले ही दिन दुल्हन के ससुराल में प्रेमी की एंट्री हो गई। इससे वहां बवाल मच गया। प्रेमी दुल्हन से मिलने को अड़ा रहा। उसका कहना था कि दुल्हन उसके साथ 3 साल से रिलेशनशिप में थी। घरवालों ने दबाव डालकर उसकी शादी करवाई है। इस पर मामला थाने तक पहुंच गया। दूल्हा-दुल्हन, उनके परिजन तथा प्रेमी को पुलिस शुक्रवार की रात 2 बजे तक समझाइश देती रही, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इधर दूल्हा पक्ष ने रिसेप्शन रद्द कर दिया तथा दूल्हे ने दुल्हन पक्ष पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए तलाक की मांग कर दी। इस दौरान पुलिस ने प्रेमी को लॉकअप में बंद कर दिया तथा दुल्हन को मायके लौटना पड़ा।

मनेन्द्रगढ़ इलाके में एक विवाह ने उस वक्त विवाद का रूप धारण कर लिया, जब शादी के महज दूसरे दिन ही दुल्हन का कथित प्रेमी उसके ससुराल पहुंच गया और दावा किया कि वह युवती (दुल्हन) के साथ 3 साल से रिलेशनशिप (Unique News) में है। दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। इसलिए अपनी गर्लफ्रें ड को किसी और के होते हुए नहीं देख सकता।

शादी 6 मई को तथा विदाई 7 मई को हुई थी। कथित प्रेमी 8 मई को दुल्हन के ससुराल पहुंच गया। बताया जा रहा है कि युवती की रीति-रिवाज और धूमधाम के साथ शादी (Unique News) हुई थी। परिवार शादी के बाद रिसेप्शन की तैयारी में जुटा था। इसी बीच प्रेमी शुक्रवार को अचानक दुल्हन के ससुराल पहुंच गया। यहां उसने दुल्हन से मिलने की जिद शुरू कर दी।

देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों परिवार आमने-सामने आ गए और घर के बाहर भीड़ लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रेमी लगातार यह कहता रहा कि युवती पिछले 3 साल से उसके साथ रिश्ते (Unique News) में थी और परिवार के दबाव में शादी हुई।

Groom (Photo- Patrika)

Unique News: रात 2 बजे तक चला ड्रामा

ससुराल पक्ष इस घटनाक्रम से हैरान और नाराज नजर आया। शादी के दो दिन बाद अचानक यह विवाद चर्चा का विषय बन गया। वहीं दुल्हन (Unique News) के मायके वालों को भी थाने बुलाया गया। उसके बाद लडक़ी पक्ष ने मनेन्द्रगढ़ सिटी कोतवाली पहुंच जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात को संभालने की कोशिश की। विवाद बढ़ता देख पुलिस दूल्हा-दुल्हन और कथित प्रेमी को थाने लेकर पहुंची।

पीछे सेे लडक़ी के मायके और दुल्हे पक्ष के लोग भी पहुंच गए। यहां रात करीब 2 बजे तक समझाइश और पूछताछ चलती रही। लेकिन कई घंटे तक चले ड्रामे के बाद कोई समाधान नहीं निकला। थाना प्रभारी ने दुल्हन के परिजन व दूल्हे को बुलाकर आपस में बात भी करवाई, लेकिन नतीजा (Unique News) कुछ नहीं निकल पाया।

प्रेमी को लॉकअप में किया बंद

इधर दूल्हे ने थाना में साफ कहा कि दुल्हन को अब वह नहीं रखेगा। फिर अपने परिवार के साथ निकल गया। बताया जा रहा है कि प्रेमी थाने में भी जिद पर अड़ा रहा और युवती (Unique News) के साथ रहने की बात कहता रहा। मामले में पुलिस ने शांति भंग होने की आशंका के चलते लॉकअप में बंद कर दिया।

दूल्हा पक्ष ने रिसेप्शन भी किया रद्द

घटनाक्रम के बाद दूल्हा और उसका परिवार बेहद नाराज हो गया। शादी के बाद होने वाला रिसेप्शन भी रद्द कर दिया गया। इससे दुल्हन को बिना रिसेप्शन थाने से ही अपने मायके लौटना पड़ गया। शादी (Unique News) को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है।

हालांकि, लकड़ी पक्ष ने थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है, जबकि दूल्हे ने शिकायत कर कहा कि मुझे अब तलाक चाहिए क्योंकि धोखे में रख कर मेरी शादी कराई गई है। मेरे पूरा सामान लौटाया जाए।

Also Read
View All
Theft in Judge Bungalow: महिला जज के बंगले से सोने-हीरे की ज्वेलरी समेत 9 लाख की चोरी, ठीक सामने स्थित है कोरिया एसपी का कार्यालय

Complaint to Collector: 7 सरपंच बोले- कलेक्टर साहब, समिति अध्यक्ष ने भतीजे को ऑपरेटर तो सखी भाई के बेटे को बना दिया सहायक

Birthday Video Viral: कोरिया में ये कैसा बर्थ-डे सेलिब्रेशन? हाई कोर्ट ने कर रखा है मना, फिर भी बीच सडक़ कार पर काटा केक

Photo with smuggler: पुलिस ने पकड़ा मात्र 3 किलो गांजा, टीआई समेत पूरे थाना ने आरोपी के साथ खिंचवा ली फोटो, बन गया चर्चा का विषय

Theft in Court: भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट में चोरों का धावा, भीषण गर्मी में विशेष न्यायाधीश के कोर्ट और चेंबर की एसी बंद