# मथुरा

मथुरा से गिरफ्तार हुए IIT बाबा की खुली पोल; 24 लड़कियों से बनाया रिश्ता, फोटो-वीडियो सहित पुलिस के हाथ लगे अहम सबूत

IIT Baba Abhishek Mishra: मथुरा से गिरफ्तार किए गए IIT बाबा अभिषेक मिश्रा (Abhishek Mishra Arrest) के बारे में चौंकाने वाले दावे सामने आए हैं। बाबा की करतूतों के संबंध में पुलिस को अहम सबूत मिले हैं। पुलिस अभिषेक मिश्रा (Abhishek Mishra) के मोबाइल में मिले सबूतों की गहन जांच कर रही है।

2 min read
मथुरा से गिरफ्तार हुए IIT बाबा की पोल खुली (फोटो- पत्रिका)

IIT Baba Abhishek Mishra Arrest: उत्तर प्रदेश के मथुरा से हाल ही में गिरफ्तार किए गए 'IIT बाबा' को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। अधिकारियों के अनुसार, अभिषेक मिश्रा उर्फ 'IIT बाबा' ने करीब 24 लड़कियों के साथ अवैध संबंध बनाए। एक युवती की शिकायत पर दर्ज मुकदमे के आधार पर IIT रुड़की के पूर्व छात्र अभिषेक मिश्रा को पुलिस ने मथुरा से गिरफ्तार किया था। अब अभिषेक मिश्रा के बारे में लगातार नए-नए खुलासे हो रहे हैं।

अभिषेक मिश्रा के फोन से फोटो-वीडियो बरामद

पुलिस जांच में सामने आया कि अभिषेक मिश्रा (IIT बाबा) ने करीब 24 लड़कियों के साथ अवैध संबंध बनाए। उसके मोबाइल फोन से बरामद फोटो, वीडियो और चैट रिकॉर्ड्स की गहन जांच की जा रही है। जांच में पता चला कि अभिषेक मिश्रा ने वर्ष 2017 में IIT रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की थी। इंजीनियरिंग छोड़कर वह आध्यात्मिक प्रवचनकर्ता बन गया और ऑनलाइन माध्यम से भागवत गीता और अन्य धार्मिक विषयों पर व्याख्यान देने लगा।

अभिषेक ने सोशल मीडिया से बढ़ाए फॉलोअर्स

अभिषेक मिश्रा (IIT बाबा) ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फॉलोअर्स बढ़ाए। पुलिस के मुताबिक, उसकी प्रभावशाली बोलने की कला और शैक्षणिक पृष्ठभूमि ने कई युवतियों का विश्वास जीता। जांच में शामिल अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती पड़ताल में पता चला कि अभिषेक के संपर्क में बड़ी संख्या में लड़कियां थीं। इनमें से करीब 2 दर्जन उसके प्रभाव में थीं, जिनमें से अधिकांश के साथ बाबा ने शारीरिक संबंध बनाए गए। बाबा पर कई युवतियों ने आरोप लगाया है कि धार्मिक और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के नाम पर शुरू हुआ संपर्क धीरे-धीरे भावनात्मक निर्भरता में बदल गया, जिसका नाजायज फायदा उठाया गया।

गहन जांच कर रही पुलिस

एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि अभिषेक पर लगे सभी आरोपों की गंभीरता को देखते हुए मामले की गहन जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार अभिषेक का मोबाइल फोन इस पूरे मामले का सबसे महत्वपूर्ण सबूत बनकर उभरा है। मोबाइल में मौजूद दर्जनों फोटो, वीडियो और चैट रिकॉर्ड्स की फॉरेंसिक जांच चल रही है। परिजनों द्वारा उपलब्ध कराई गई कुछ डिजिटल सामग्री की भी सत्यता जांची जा रही है।

पुलिस डिजिटल फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद लेने पर विचार कर रही है, ताकि डेटा का वैज्ञानिक विश्लेषण किया जा सके। पुलिस का कहना है कि अभी सभी आरोपों की पुष्टि की जा रही है और अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचने में समय लग सकता है। आरोपी की शैक्षणिक पृष्ठभूमि और आध्यात्मिक छवि को देखते हुए यह मामला काफी संवेदनशील बन गया है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।