# मथुरा

15 साल बाद साधु बनकर लौटा इंजीनियर पति, बीच सड़क पर पत्नी ने सिखाया सबक

मथुरा के बलदेव क्षेत्र में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर 15 साल पहले अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ कर चला गया था। उसके वापस आने की खबर सुनकर पत्नी ने उसका ऐसा हाल किया कि...

2 min read
साधु के वेष में वापस लौटे पति को पत्नी ने पीटा

मथुरा जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बलदेव क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति 15 साल पहले अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़कर लापता हो गया था। अचानक साधु के वेश में वापस लौट आया। उसका यह नया रूप उसे भारी पड़ गया। जैसे ही उसकी पत्नी को उसके आने की भनक लगी उसने स्थानीय लोगों की मदद से उसे घेर लिया और बीच सड़क पर ही उसकी पिटाई कर दी।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर से बना साधु

पीड़ित महिला के अनुसार, उसका विवाह 19 साल पहले हुआ था। उसका पति जालंधर के पठानकोट में एक प्रतिष्ठित कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत था। आरोप है कि नौकरी के दौरान ही उसका अपनी एक सहकर्मी महिला के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। इसी प्रेम संबंध के चलते वह 15 साल पहले अपनी पत्नी और मासूम बच्चों को बेसहारा छोड़कर अपनी प्रेमिका के साथ रहने चला गया था।

रेलवे क्रॉसिंग पर घेराबंदी और जमकर पिटाई

महिला को सूचना मिली कि उसका पति साधु का चोला पहनकर राया क्षेत्र में आया हुआ है। महिला ने बिना देर किए अपने परिचितों के साथ उसका पीछा किया और मांट रेलवे क्रॉसिंग के पास उसे कार समेत रोक लिया। पति को देखते ही महिला का गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर मौजूद गुस्साई भीड़ ने कार का शीशा तोड़ दिया और साधु बने इंजीनियर की जमकर धुनाई कर दी। इस हंगामे के चलते सड़क पर लंबा जाम लग गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

हंगामे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। पुलिस उसे थाने ले गई है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें भीड़ कार पर हमला करती और साधु वेशधारी व्यक्ति को बाहर खींचती नजर आ रही है।

Also Read
View All
‘आश्रम’ वाले बाबा निराला से भी खतरनाक है मथुरा का IIT वाला बाबा, दूध में गोली मिला करता था युवतियों का शोषण

B-टेक, M-टेक समेत MBA पास युवा ढोंगी बाबा के ‘सम्मोहन’ में थे! करते थे महिमामंडन; मथुरा के अभिषेक मिश्रा केस में ताजा अपडेट

वृंदावन में गायब हुए करोड़ों दिलों के चहेते जॉनी-जोजो, भावुक हुए राहुल, कभी प्रेमानंद महाराज को हंसाया था

मथुरा से गिरफ्तार हुए IIT बाबा की खुली पोल; 24 लड़कियों से बनाया रिश्ता, फोटो-वीडियो सहित पुलिस के हाथ लगे अहम सबूत

‘IIT से इंजीनियरिंग, 21 लाख का पैकेज’ अभिषेक मिश्रा ने भक्ति के पथ से चुना जुर्म का रास्ता, मथुरा के ढोंगी बाबा केस में एक और खुलासा