Fire in mirzapur : मिर्जापुर के धुंधी कटरा बाजार में भीषण आग लग गई है। अचानक आग लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया और धीरे-धीरे आग ने चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया..
Fire in several shops in mirzapur: मिर्जापुर के बाजार में गुरुवार की सुबह भीषण आग लग गई, जिसके बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। बताया जा रहा है कि आग ने अचानक ही इतना विकराल रूप ले लिया कि कई दुकानें उसकी जद में आ गई, जिसमें जूता, चश्मा और कपड़े की दो दुकानों में आग धधकने लगी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम में पहुंची है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, मिर्जापुर के धुंधी कटरा बाजार में भीषण आग लग गई है। अचानक आग लगने के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया और धीरे-धीरे आग ने चार दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि जूता चश्मा और रेडीमेड कपड़े की दो दुकानों में आग लग गई है। आग लगते ही लोगों ने इसकी सूचना दुकान मालिक को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंचे दुकान मालिक ने डायल 112 के माध्यम से पुलिस कंट्रोल रूम को दी।
पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। दुकान में आग लगने के बाद कई किलोमीटर दूर से ही आसमान में धुआ दिखाई दे रहा है। गली पतली होने के कारण फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच पाई हैं। इसके बाद छोटी गाड़ियों की मदद ली जा रही है। कपड़े की दुकान चलाने वाले गणेश और जूते की दुकान चलाने वाले इमरान ने बताया कि दुकान में लाखों रुपए का माल डंप किया गया है, सभी जलकर राख हो गए हैं।
आज को विकराल रूप लेता देख पुलिस ने बाजार में रहने वाले लोगों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। फिलहाल, किसी के जनहानि की खबर नहीं है। हालांकि, बताया जा रहा है कि इन चारों दुकानों में रखे कपड़े और चश्मा समेत लाखों रुपए के जूते भी जलकर राख हो गए हैं। फायर ब्रिगेड की माने तो प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है। वहीं, पुलिस ने बताया कि फिलहाल आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है आग के बुझाने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी और आकलन किया जा सकेगा कि नुकसान कितना है।