# नई दिल्ली

आतंक और खौफ के लिए नाम रखा ‘दरिंदा’, दिल्ली पुलिस ने बीच सड़क पर मारी गोली

Encounter: खुद को 'दरिंदा' नाम की पहचान देने वाले कुख्यात बदमाश को शुक्रवार तड़के दिल्ली पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर दक्षिणी दिल्ली समेत कई थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

3 min read

Encounter: राष्ट्रीय राजधानी के दक्षिणी हिस्से में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने दो कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार किया। घटना दक्षिण दिल्ली के आरके पुरम थानाक्षेत्र की है, जहां दो बदमाश लूट की फिराक में घूम रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर एक्टिव हुई पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे दो बदमाश बाइक पर संदिग्ध अवस्‍था में घूमते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर‌िंग शुरू कर दी। बदमाशों ने करीब छह राउंड फायरिंग की। बचाव में पुलिस ने चार राउंड फायर किए। इस बीच बदमाशों को पुलिस की गोली लग गई। गोली लगते ही बदमाश घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

दक्षिण दिल्ली में बदमाशों पर दर्ज हैं कई मुकदमे

दरअसल, गुरुवार रात को दक्षिण दिल्ली के आरके पुरम थाना पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में दो बदमाश लूट के चक्कर में घूम रहे हैं। गुरुवार देर रात मिली सूचना पर एक्टिव हुई पुलिस टीम ने इलाके में गश्त शुरू कर दी। इस दौरान बाइक पर घूम रहे दो संदिग्धों को देखा, जो लूटपाट की नीयत से घूम रहे थे। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सोनू और संजय के रूप में हुई बदमाशों की पहचान

पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी देर रात इलाके में लूट की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम उनकी तलाश में जुटी हुई थी। काफी मशक्कत के बाद जब पुलिस ने उन्हें घेरकर रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके चलते पुलिस को आत्मरक्षा में चार राउंड फायर करने पड़े। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजय और सोनू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है और उनसे पूछताछ जारी है, ताकि इनके नेटवर्क और पहले की वारदातों का भी खुलासा किया जा सके।

संजय ने खुद का नाम रखा 'दरिंदा'

पुलिस जांच में सामने आया है कि गोली लगने वाले आरोपी संजय ने खुद को अपराध की दुनिया में 'दरिंदा' के नाम से मशहूर कर रखा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वह इस नाम का इस्तेमाल इलाके में डर का माहौल बनाने और लोगों को मानसिक रूप से आतंकित करने के लिए करता था। कई वारदातों के दौरान वह खुद को इसी नाम से पहचान देता था, ताकि उसका खौफ कायम रहे और लोग विरोध करने से पहले ही डर जाएं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार संजय पर पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उस पर लूट, हथियारों के अवैध इस्तेमाल, चोरी और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोपों में मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

संजय का लंबा रहा है आपराधिक इतिहास

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए कुख्यात बदमाश संजय लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय रहा है। उसके खिलाफ दक्षिण दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों की मानें तो संजय का नाम कई वारदातों में सामने आ चुका है। इसके बाद से पुलिस को उसकी तलाश थी। वह अक्सर रात के समय वारदातों को अंजाम देता था और पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलता रहता था। फिलहाल पुलिस उसके पूरे आपराधिक नेटवर्क और पुराने मामलों की कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी हुई है।

Also Read
View All
Cockroach Janata Party Protest: ‘तुम सोशल मीडिया पोस्ट हटा सकते हो, हमें नहीं’, अभिजीत दीपके ने सरकार पर साधा निशाना

’12 सालों से हमें हिंदू-मुस्लिम राजनीति के जाल में फंसाकर रखा’, CJP ने पूछा- ऐसी राजनीति से देश में किसी को नौकरी मिली?

Cockroach Janata Party Protest: हाथ में गुलाब लिए प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे सोनम वांगचुक, नारों से गूंजी दिल्ली

Cockroach Janta Party Protest: ‘कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए पहुंचे अभिजीत दीपके के लिए एयरपोर्ट पर लगे ‘काला हिट’ के नारे

क्या अभिजीत दीपके को सच में अमेरिका से निकाल दिया गया है? वायरल दावों के बीच विदेश मंत्रालय ने दिया जवाब