# समाचार

Tri Nation A Series Live Streaming: वैभव सूर्यवंशी के चलते बिके इंडिया ए की ट्राई सीरीज के राइट्स, TV पर आएंगे मैच, जानें कब, कहां और कैसे देख पाएंगे सीरीज

India A tri-series, When and Where to watch: इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच के बीच ट्राई-सीरीज के के प्रसारण का अधिकारसोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है।

2 min read
भारतीय युवा बल्‍लेबाज वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/BCCI)

Tri Nation A Series in Sri Lanka, India, Afghanistan Live Streaming: इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच वनडे ट्राई-सीरीज 9 जून से खेली जाएगी। इस सीरीज में 15 साल के विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भी खेलते हुए दिखाई देंगे। इंडियंस प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद फैंस उन्हें देखने के लिए बेताब हैं। आम तौर पर इंडिया ए के मैच टीवी पर कम ही प्रसारित होते हैं। लेकिन वैभव की लोकप्रियता को देखते हुए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क ने इस सीरीज के मीडिया राइट्स खरीद लिए हैं।

Tri Nation A Series: कब से खेला जाएगी इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच के बीच ट्राई-सीरीज?
वनडे ट्राई-सीरीज का पहला मुक़ाबला 9 जून यानि मंगलवार को इंडिया ए और मेजबान श्रीलंका ए के बीच खेला जाएगा।

Tri Nation A Series: कहां खेले जाएंगे वनडे ट्राई-सीरीज के सभी मैच?
वनडे ट्राई-सीरीज के सभी मुक़ाबले दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

Tri Nation A Series: कब शुरू होगी इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच के बीच ट्राई-सीरीज?
वनडे ट्राई-सीरीज के सभी मुक़ाबले भारतीय समयानुसार शाम 10 बजे से खेला जाएगा। इस मैच का टॉस 9.30 बजे होगा।

Tri Nation A Series: कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगी इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच के बीच ट्राई-सीरीज?
इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच के बीच ट्राई-सीरीज के के प्रसारण का अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

Tri Nation A Series: फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में सोनी लिव एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.patrika.com पर भी पढ़ सकते हैं।

कब, कौन किस से भिड़ेगा

इस ट्राई सीरीज का पहला मुकाबला 9 जून को इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जाएगा। इसके बाद 11 जून को इंडिया ए का सामना अफगानिस्तान-ए से होगा। 13 जून को अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए भिड़ेंगे। वहीं 15 जून को भारत के सामने एक बार फिर मेजबान श्रीलंका होगा। इसके बाद 17 जून को अफगानिस्तान से भारतीय टीम की एक बार फिर भिड़ंत होगी। 19 जून को अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए भिड़ेंगे। फाइनल मैच 1 जून को आयोजित होगा।

ट्राई सीरीज का फुल शेड्यूल

09 जून: इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए
11 जून: इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए
13 जून: अफगानिस्तान-ए बनाम श्रीलंका-ए
15 जून: इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए
17 जून: इंडिया-ए बनाम अफगानिस्तान-ए
19 जून: अफगानिस्तान-ए बनाम श्रीलंका-ए
21-जून: फाइनल

ट्राई-सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का स्क्वाड: तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (उपकप्तान), आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान।

Also Read
View All
ग्लोबल वॉर्मिंग के दौर में उम्मीद की हरी चादर, छतरपुर का यह अकेला महावृक्ष न सिर्फ हवा को कर रहा शुद्ध, बल्कि तीन वार्डों के भूजल स्तर को भी दे रहा नई जिंदगी

छतरपुर में स्टंटबाजी का विरोध करने पर हैवानियत: मां की गोद से 2 साल की मासूम को छीनकर सड़क पर फेंका, दंपती को बेरहमी से पीटा, 2 घंटे तक जमकर पथराव और तोड़फोड़

बीवी और बेटे की कब्र पर रोते हुए तोड़ दिया दम, छतरपुर में 11 दिन में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

साय सरकार के चार मंत्रियों को हटाने की चर्चा, समीक्षा के बाद हो सकता है मंत्रिमंडल में फेरबदल

ट्विशा केस- समर्थ ने पूछा था- ‘तुम प्रेग्नेंट कैसे हो सकती हो, यह किसका बच्चा है?’, जांच में अहम खुलासा