रुमेश ने 92.62 मीटर का थ्रो फेंकते हुए 20 साल से कायम एंड्रियास थोरकिल्डसन के 90.34 मीटर के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। इस ऐतिहासिक थ्रो के साथ वह दुनिया की ऑल-टाइम लिस्ट में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि वह दूसरा सबसे बेस्ट थ्रो करने वाले एशियाई खिलाड़ी भी बन गए हैं।
Rumesh Tharanga surpasses Neeraj Chopra: श्रीलंका के स्टार जेवलिन थ्रोअर रुमेश थरंगा पथिरगे ने वांडा डायमंड लीग की प्रतिष्ठित गोल्डन गाला पिएत्रो मेनेया प्रतियोगिता में इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 92.62 मीटर दूर भाला फेंका और नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
पथिरगे ने अपने पहले ही प्रयास में 84.49 मीटर का थ्रो किया, जो जीत के लिए काफी माना जा रहा था। हालांकि, इसके बाद उन्होंने दूसरे प्रयास में 90 मीटर की दूरी को भी पार कर दिया। इसी थ्रो के साथ ही वह साल 2026 सीजन में 90 मीटर या उससे अधिक दूरी का थ्रो फेंकने वाले पहले एथलीट बने।
रुमेश ने 92.62 मीटर का थ्रो फेंकते हुए 20 साल से कायम एंड्रियास थोरकिल्डसन के 90.34 मीटर के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। इस ऐतिहासिक थ्रो के साथ वह दुनिया की ऑल-टाइम लिस्ट में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि वह दूसरा सबसे बेस्ट थ्रो करने वाले एशियाई खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में भारत के एथलीट नीरज चोपड़ा को भी पीछे छोड़ दिया है, जिन्होंने 90.23 मीटर का थ्रो फेंका था।
रुमेश का यह थ्रो 2024 ओलंपिक फाइनल के बाद से दुनिया का सबसे लंबा थ्रो भी रहा। इस प्रदर्शन ने उन्हें दो बार के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स पर स्पष्ट बढ़त दिलाई, जिन्होंने 83.91 मीटर के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, विश्व कांस्य पदक विजेता कर्टिस थॉम्पसन तीसरे स्थान पर रहे। जीत के बाद पथिरगे ने खुशी जताते हुए कहा कि यह जीत उनके लिए किसी उत्सव जैसी है। उनका कहना था कि इस तरह का प्रदर्शन उनके करियर के सबसे खास पलों में से एक है।
जीत के बाद पथिरेज ने कहा, "मैंने आज नेशनल रिकॉर्ड बनाने की पूरी कोशिश की और मैं इसे तीन मीटर बेहतर करने में कामयाब रहा। भले ही आज मेरे सिर्फ दो प्रयास ही वैध रहे, लेकिन मैं मानसिक तौर पर काफी स्थिर हूं। रबात में बहुत गर्मी थी, लेकिन रोम का मौसम अच्छा है और दूर तक थ्रो करने के लिए आदर्श परिस्थितियां लग रही थीं।"
इस कामयाबी के साथ ही रुमेश 90 मीटर का थ्रो करने वाले सिर्फ चौथे एशियाई बन गए हैं। उनसे पहले चीनी ताइपे के चेंग चाओ-सुन (91.36 मीटर), भारत के नीरज चोपड़ा (90.23 मीटर) और मौजूदा ओलंपिक चैंपियन व पाकिस्तान के खिलाड़ी अरशद नदीम हैं, जिन्होंने कई बार यह आंकड़ा पार किया है।