# प्रयागराज

प्रयागराज: गेट पर लगा था ताला, अंदर से आ रही थी तेज बदबू, पुलिस ने दरवाजा खोला तो मिली 3 लोगों की लाश

Double Murder in Prayagraj: प्रयागराज में एक घर के दरवाजे में बाहर से ताला बंद था और अंदर से तेज बदबू आ रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ताला तोड़कर अंदर गई तो सभी के होश उड़ गए। क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं...

2 min read
प्रयागराज में एक घर के अंदर 3 शव मिले (फोटो- पत्रिका)

Father and daughter murdered in Prayagraj: प्रयागराज में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कोतवाली थाना क्षेत्र में एक घर से तेज बदबू आ रही थी। घर से आ रही बदबू से परेशान स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि जिस घर से बदबू आ रही थी, उसका दरवाजा बंद था। पुलिस ने इस मामले के संबंध में स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाई और घर का ताला तुड़वाया।‌

दरवाजा खुलते ही तेज बदबू निकली, पुलिस टीम अंदर पहुंची तो तीन लाशे मिलीं। शवों की पहचान पति-पत्नी और बेटी के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पूरा मामला समझिए

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत साउथ मलाका चौराहा हीवेट रोड के एक घर से तेज बदबू आ रही थी। स्थानीय लोगों ने इस संबंध में कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस अपने घटनास्थल की जांच की।

घर में बाहर से दरवाजा में ताला बंद था

पुलिस ने स्थानीय लोगों से बातचीत की पता चला कि घर के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा है। पूछताछ के दौरान पता चला कि मकान वीरेंद्र कुमार वैश्या का है, जो अपने परिवार के साथ रहते हैं। पुलिस को घर के अंदर 3 लोगों के शव मिले, जिसमें एक महिला और उसकी बेटी शामिल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक महिला का नाम मीनाक्षी है, वह घर पर ही गिफ्ट आइटम की दुकान चलाती थी। इसके अलावा घर में मिला तीसरा शव उसके पति का है।

पड़ोसियों के अनुसार मीनाक्षी की दुकान बीते 3-4 दिनों से नहीं खुली थी। मौके पर परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला। पुलिस ने घटना की जानकारी घर के अन्य सदस्यों को दी। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया जो साक्ष्य एकत्र कर रही है। पाली पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। परिजनों से मिली तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने क्या कहा?

प्रयागराज पुलिस ने बताया कि थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक घर के अंदर पति-पत्नी और बेटी का शव मिला है। पति की उम्र 70 पत्नी की उम्र 65 और बेटी की उम्र 45 साल के आसपास है। 40 वर्षीय बेटा नहीं मिल रहा है। वह गायब है। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

मौके पर फील्ड यूनिट को भी बुलाया जा रहा है। 40 वर्षीय बेटा अभी गायब है जिसकी तलाश की जा रही है। मृतकों की पहचान वीरेंद्र कुमार वैश्य, उनकी पत्नी अनीता वैश्य और पुत्री मीनाक्षी वैश्य के रूप में हुई है। हत्या का कारण संपत्ति का विवाद बताया जा रहा है।

Also Read
View All
बरेली हिंसा मामले में तौकीर रजा को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट:  मानसून 2026 ने दी दस्तक, जानें कब पहुंचेगा यूपी, क्या स्थिति रहेगी?

प्रयागराज में 4 लोगों की हत्या: चाय की दुकान पर प्लानिंग, डिटर्जेंट, हार्पिक-गर्म पानी से साफ किया खून, जानिए वारदात की इनसाइड स्टोरी

इलाहाबाद हाईकोर्ट की बेहद सख्त टिप्पणी: ‘कमजोर फॉरेंसिक जांच के कारण मजबूरी में देनी पड़ रही है आरोपियों को जमानत’

सड़क हादसे में सपा नेता रत्नेश यादव की मौत, भाई बोला- ‘एक्सीडेंट नहीं सिर पर वार कर की गई है हत्या’