# प्रयागराज

RCTC ने दिया खास तोहफा, प्रयागराज से 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कराएगी भारत गौरव ट्रेन

प्रयागराज के श्रद्धालुओं के लिए IRCTC एक खास तोहफा मिलने वाला है। 27 अप्रैल से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के जरिए सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा कराई जाएगी। यह 12 दिन और 11 रातों का सफर होगा, जो गोरखपुर से शुरू होकर प्रयागराज संगम स्टेशन से भी गुजरेगा। सात ज्योतिर्लिंगों की कराई जाएगी यात्रा इस यात्रा […]

less than 1 minute read
Bharat Gaurav Train

प्रयागराज के श्रद्धालुओं के लिए IRCTC एक खास तोहफा मिलने वाला है। 27 अप्रैल से भारत गौरव पर्यटक ट्रेन के जरिए सात ज्योतिर्लिंगों की यात्रा कराई जाएगी। यह 12 दिन और 11 रातों का सफर होगा, जो गोरखपुर से शुरू होकर प्रयागराज संगम स्टेशन से भी गुजरेगा।

सात ज्योतिर्लिंगों की कराई जाएगी यात्रा

इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को उज्जैन के महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर, गुजरात के सोमनाथ और नागेश्वर, नासिक के त्र्यंबकेश्वर, पुणे के भीमाशंकर और संभाजीनगर के घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अलावा द्वारकाधीश मंदिर और पंचवटी जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण कराया जाएगा।

खाने-पीने, ठहरने और घूमने की पूरी व्यवस्था शामिल

IRCTC ने इस यात्रा के लिए तीन श्रेणियां रखी हैं। इकोनॉमी, स्टैंडर्ड और कंफर्ट। पैकेज में खाने-पीने, ठहरने और घूमने की पूरी व्यवस्था शामिल है। साथ ही यात्रियों के लिए EMI की सुविधा भी उपलब्ध है। इच्छुक यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी सीट बुक कर सकते हैं। यह यात्रा 8 मई को समाप्त होगी।

Also Read
View All
वैश्य परिवार हत्याकांड: अभिषेक की ‘बेदखली’ पर पड़ोसियों ने उठाए सवाल, पुलिस थ्योरी पर संदेह, जानिए इनसाइड स्टोरी

क्राइम कंट्रोल के लिए कड़ाई जरुरी, गाजीपुर एनकाउंटर की भी होगी जांच, विपक्ष के आरोपों के बीच केशव मौर्य

बरेली हिंसा मामले में तौकीर रजा को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट:  मानसून 2026 ने दी दस्तक, जानें कब पहुंचेगा यूपी, क्या स्थिति रहेगी?

प्रयागराज में 4 लोगों की हत्या: चाय की दुकान पर प्लानिंग, डिटर्जेंट, हार्पिक-गर्म पानी से साफ किया खून, जानिए वारदात की इनसाइड स्टोरी