# प्रयागराज

मौसम विभाग का अलर्ट, 5 अप्रैल को यूपी में तेज बारिश और तूफान की आशंका, देखें लेटेस्ट अपडेट

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी के बीच अब बारिश और आंधी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने 5 अप्रैल को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों के लिए तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति […]

less than 1 minute read
Weather Alert: उत्तर प्रदेश में घना कोहरा बना मुसीबत | Image Source - Pinterest

उत्तर प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी के बीच अब बारिश और आंधी का दौर शुरू होने वाला है। मौसम विभाग (IMD) ने 5 अप्रैल को पूर्वांचल और तराई के कई जिलों के लिए तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी तेज हवाएं

जिन जिलों में ज्यादा असर देखने को मिल सकता है, उनमें गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और अंबेडकर नगर शामिल हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 5 अप्रैल को इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। कुछ जगहों पर धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

गर्मी और लू से राहत

इस मौसम बदलाव के कारण तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी और लू से राहत मिलेगी। लेकिन आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा, जो जान-माल के लिए नुकसानदायक हो सकता है।मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान घर में सुरक्षित रहने की सलाह दी है।

Also Read
View All
वैश्य परिवार हत्याकांड: अभिषेक की ‘बेदखली’ पर पड़ोसियों ने उठाए सवाल, पुलिस थ्योरी पर संदेह, जानिए इनसाइड स्टोरी

क्राइम कंट्रोल के लिए कड़ाई जरुरी, गाजीपुर एनकाउंटर की भी होगी जांच, विपक्ष के आरोपों के बीच केशव मौर्य

बरेली हिंसा मामले में तौकीर रजा को झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी खारिज की

मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट:  मानसून 2026 ने दी दस्तक, जानें कब पहुंचेगा यूपी, क्या स्थिति रहेगी?

प्रयागराज में 4 लोगों की हत्या: चाय की दुकान पर प्लानिंग, डिटर्जेंट, हार्पिक-गर्म पानी से साफ किया खून, जानिए वारदात की इनसाइड स्टोरी