When to Wear Tulsi Mala: सनातन धर्म में तुलसी माला को बेहद पवित्र माना गया है। जानिए तुलसी माला पहनने का सही समय, 7 जरूरी नियम और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Tulsi Mala Pahne ke Niyam: सनातन धर्म में तुलसी माला (Tulsi Mala) को बेहद पवित्र माना जाता है। भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण की भक्ति में तुलसी का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी माला पहनने से मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शक्ति मिलती है। हालांकि शास्त्रों में इसे पहनने के कुछ खास नियम बताए गए हैं। गलत तरीके से तुलसी माला धारण करना अशुभ भी माना जाता है। ऐसे में जानिए तुलसी माला पहनने का सही समय और उससे जुड़े 7 जरूरी नियम।
पंडित प्रमोद शर्मा के मुताबिक, तुलसी माला पहनने के लिए गुरुवार, एकादशी, या पूर्णिमा सबसे शुभ माने जाते हैं। श्री कृष्ण या विष्णु के जन्मोत्सव जैसे खास दिनों पर भी इसे पहनना बेहद फलदायी रहता है।
कोई भी विष्णु या कृष्ण भक्त तुलसी माला पहन सकता है। वैसे, शैव परंपरा में रुद्राक्ष ज्यादा खास है, और वैष्णव परंपरा में तुलसी। अगर आप किसी गुरु या पंथ से जुड़े हैं, तो माला पहनने से पहले उनकी सलाह जरूर लें।
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।