# शाहजहांपुर

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर केले के बाग में दफनाई लाश, 102 दिन बाद सच सामने आया

Shahjahanpur Murder Case: शाहजहांपुर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को केले के बाग में दफना दिया। 102 दिन बाद पुलिस जांच में सच सामने आया। पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी ने जुर्म कबूल कर लिया। जिसके बाद आरोपियों की निशान देही पर पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी।

2 min read
पकड़े गए आरोपी प्रेस वार्ता करते अपर पुलिस अधीक्षक फोटो सोर्स पुलिस X अकाउंट

Shahjahanpur Murder Case: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव को केले के बाग में दफना दिया। करीब 102 दिन तक यह राज छिपा रहा। लेकिन पति के भाई के शक के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ में महिला और उसके प्रेमी ने अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मानपुर मल्लिकापुर गांव के रहने वाले ओमकार की हत्या उसकी पत्नी ओमा भारती और उसके प्रेमी नन्हे ने मिलकर की थी। हत्या के बाद शव को केले के बाग में गड्ढा खोदकर दफना दिया गया था। बताया जा रहा है कि ओमकार और ओमा की शादी करीब 15 वर्ष पहले हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। ओमा का अपनी बड़ी बहन के गांव आने-जाने के दौरान नन्हे से परिचय हुआ था। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। कुछ समय बाद ओमकार को इस रिश्ते की जानकारी मिल गई। जिससे पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। इसके बाद ओमा घर छोड़कर प्रेमी के साथ रहने लगी थी।

पहले पिलाई शराब, फिर प्रेमिका के साथ मिलकर गला दबाकर कर दी हत्या

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों को डर था कि ओमकार उनके संबंधों का विरोध करेगा। और उन्हें नुकसान पहुंचा सकता है। इसी वजह से उन्होंने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। 23 फरवरी को ओमकार को समझौते के बहाने बुलाया गया। उसे प्रेमी के गांव स्थित बाग में ले जाया गया। जहां शराब पिलाई गई। जब वह नशे की हालत में हो गया तो दोनों ने मिलकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

कई दिनों तक घर न लौटने पर भाई ने दर्ज कराई गुमशुदगी

हत्या के बाद शव को केले के पेड़ के नीचे दफना दिया गया। परिवार वालों को उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। कई दिनों तक घर न लौटने पर उसके भाई सत्यवीर ने गुमशुदगी दर्ज कराई। बाद में उसे पत्नी और उसके प्रेमी पर शक हुआ। जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

एसपी सिटी बोले-एफआईआर दर्ज कर शव को बरामद कर लिया

सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दफनाया गया शव बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। एसपी सिटी देवेंद्र सिंह के मुताबिक, घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read
View All
प्रेमी ने कहा- मेरी गर्लफ्रेंड से दूर रहो, पिकअप चालक ने बात नहीं मानी तो कर दी हत्या, जानिए फिर क्या हुआ?

Shahjahanpur News: पत्नी के प्रेमी को मौत के घाट उतारने निकला था अवनीश, गोली मारकर हुआ फरार, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

शाहजहांपुर में रिश्ता टूटा तो युवक ने CM योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देकर रची खौफनाक साजिश

बारात आने से एक दिन पहले शाहजहांपुर में प्रेमी के साथ दुल्हन ने लगाई फांसी, आम के पेड़ पर लटके मिले शव

डोली उठी थी, ससुराल पहुंचने से पहले दुल्हन समेत चार की उठी अर्थी…शाहजहांपुर हादसे की दर्दनाक कहानी रुला देगी”