AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

UP Accident News: यूपी के मुरादाबाद मंडल में सुबह घने कोहरे ने यातायात को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। अमरोहा जिले के गजरौला हाईवे पर दृश्यता बेहद कम होने के कारण एक के बाद एक दस वाहन आपस में टकरा गए। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई और लंबा जाम लग गया।
हादसा शहवाजपुर डोर के पास उस समय हुआ, जब ईंटों से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। चालक को सामने कुछ दिखाई नहीं दिया, जिससे वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। ट्रॉली पर बैठी ईंटों के साथ बैठे कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, लेकिन स्थिति जल्द ही गंभीर हो गई।
ट्रैक्टर-ट्रॉली के ठीक पीछे आ रही एक प्राइवेट बस का चालक भी समय पर ब्रेक नहीं लगा सका और बस सीधे ट्रॉली में जा घुसी। इसके बाद पीछे से आ रहे एक टाटा मैजिक और करीब सात कारें भी एक-दूसरे से टकरा गईं। चेन एक्सीडेंट के कारण हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
इसी दौरान हाईवे पार कर रहा एक युवक भी हादसे की चपेट में आ गया। किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौके पर ही गंभीर हालत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और शव को मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।
हादसे के बाद दिल्ली जाने वाले लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। घने कोहरे के कारण अन्य चालक भी बेहद धीमी गति से वाहन चला रहे थे, जिससे जाम और बढ़ता चला गया। सूचना पाकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और नगर से क्रेन मंगवाकर क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली, बस, टाटा मैजिक और कारों को हटवाया गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद यातायात सामान्य हो सका।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
14 Dec 2025 02:32 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।