10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP में भाजपा सरपंच की गुंडागर्दी, युवक को लात-घूसों से पीटा, कुत्ते की गुमशुदगी को लेकर थाने पहुंचे नेताजी

BJP Sarpanch beating youth: भाजपा से जुड़े दो मामले सुर्खियों में हैं। एक तरफ सरपंच की दबंगई का वीडियो वायरल है, तो दूसरी ओर युवा नेता अपने पालतू कुत्ते की गुमशुदगी को लेकर थाने की चौखट पर नजर आ रहे हैं।

2 min read
Google source verification
BJP Sarpanch beating youth video viral leader reaches police station over missing dog ashoknagar mp news

BJP Sarpanch beating youth video viral (फोटो- वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट)

MP News: अशोकनगर जिले में सत्ताधारी दल भाजपा से जुड़े दो अलग-अलग मामले चर्चा बने हुए है जो राजनीति के दो विपरीत पहलुओं को उजागर करते हैं। एक ओर चंदेरी क्षेत्र में सत्ता की हनक और पद का अहंकार इस कदर हावी हुआ कि एक जिम्मेदार सरपंच और प्रदेश पदाधिकारी ने सरेआम मर्यादाओं को ताक पर रखकर एक ग्रामीण युवक की बेरहमी से पीट दिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। वहीं दूसरी ओर, जिला मुख्यालय पर भाजपा के एक युवा नेता अपने पालतू कुत्ते की गुमशुदगी से परेशान होकर पुलिस की शरण में पहुंचे हैं। पुलिस कार्रवाई का दावा कर रही है।

भाजपा नेता सरपंच ने युवक को सरेआम पीटा

चंदेरी थाना क्षेत्र के बड़ेरा गांव में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और सरपंच बलीसिंह लोधी की दबंगई सामने आई है। वायरल वीडियो में भाजपा नेता अपने गांव के युवक बृजकिशोर यादव को नीचे पटककर लात-घूसों से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे है। पीड़ित के अनुसार, वह चौराहे पर बैठा था तभी सरपंच ने आकर गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर गर्दन पकड़कर गिरा दिया और लात-घूसों से मारपीट की, इससे गर्दन सहित शरीर में कई जगह चोट आई है। साथ ही धमकी दी कि यदि थाने में शिकायत करने गया तो जान से खत्म कर दूंगा। युवक ने चंदेरी बाने में शिकायत की तो पुलिस ने भाजपा नेता सरपंच के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली है, लेकिन सरेआम हुई इस गुंडागर्दी ने जिले में भाजपा की छवि पर सवारत खड़े कर दिए है। (BJP Sarpanch beating youth)

लापता कुत्ते के लिए थाने पहुंचे पूर्व उपाध्यक्ष, शिकायत दर्ज

शहर की दुबे कॉलोनी निवासी भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अभिषेक शर्मा इन दिनों एक अलग ही परेशानी से जूझ रहे हैं। रांवसर खालसा स्थित उनके डेयरी फार्म से उनका कीमती रॉडविलर कुत्ता 4 फरवरी की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। अभिषेक ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि पड़ोस में रहने वाले दिलबाग सरदार के यहां कार्यक्रम था, जिसमें बाहर से कई उनके कई रिश्तेदार आए थे।

उन्हें शक है कि भीडभाड़ का फायदा उठाकर कोई उनके कुत्ते को ले गया है। उनका कहना है कि उन्होंने दिलबाग के यहां काम करने वाले से पूछा तो पता चला कि कुत्ता वहां घूम रहा था। इससे उन्होंने सीसीटीवी दिखाने के लिए कहा लेकिन दिलबाग ने सीसीटीवी नहीं दिखाया तो उन्होंने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की है।