
MP News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के इंगलखेड़ी गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी के भांजे, 26 वर्षीय गुरतेज संधू ने अपने ही घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। घटना उस वक्त हुई जब पूरा परिवार एक सगाई समारोह में शामिल होने गया था, लेकिन घर में गुरतेज ने आत्महत्या कर ली।
पूरी घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। देहात थाना क्षेत्र के इंगलखेड़ी गांव में गुरतेज घर पर अकेला था। बताया जा रहा है कि उसने अपने बड़े भाई की 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक उठाई और माथे पर रखकर ट्रिगर दबा दिया। धमाका इतना तेज था कि घर में काम कर रहा नौकर घबरा गया। जब वह दौड़कर कमरे में पहुंचा, तो वहां का मंजर रूह कंपा देने वाला था, गुरतेज का शरीर खून से लथपथ पड़ा था।
कमरे में बिखरे खून और गुरतेज की हालत देखकर घबराया कर्मचारी बदहवास हालत में बाहर भागा। उसने तुरंत ट्रैक्टर स्टार्ट किया और सीधे उस होटल की तरफ दौड़ लगा दी, जहां परिवार सगाई के कार्यक्रम में व्यस्त था। होटल पहुंचकर जब उसने यह सूचना दो, तो परिवार में कोहराम मच गया। हंसी-ठिठोली का माहौल चीख-पुकार में बदल गया और परिजन सब कुछ छोड़कर घर पहुंचे।
मृतक गुरतेज संधू खेती-किसानी का काम संभालता था। जिस वक्त यह हादसा हुआ, उसके पिता डबरा में थे। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि जिस बंदूक से गोली चली, वह गुरतेज के बड़े भाई की थी। हालांकि, एक भरे-पूरे परिवार के युवा सदस्य ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, यह सवाल अभी पहेली बना हुआ है।
घटना की सूचना मिलते ही देहात थाना प्रभारी भुवनेश शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच की और जरूरी सेंपल इकट्ठे कर लैब भेज दिए हैं। थाना प्रभारी के अनुसार, आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, परिजनों और परिचितों से पूछताछ के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Published on:
14 Feb 2026 01:55 pm

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)