7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Aaj ka Tarot Rashifal 12 January 2026 : ये राशिवाले लोग कानूनी उलझनों से बचें, इनकी होगी अच्छी कमाई

12 January 2026 Tarot Horoscope : टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से जानें 12 जनवरी 2026 का टैरो राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए क्या लेकर आया है नया दिन ।

3 min read
Google source verification
टैरो राशिफल 2026

टैरो राशिफल 2026

Aaj ka Tarot Rashifal 12 January 2026 : 12 जनवरी, सोमवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए टैरो कार्ड्स के खास संकेत लेकर आया है। आज का टैरो राशिफल आपके करियर, धन, रिश्तों और मानसिक स्थिति से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश देता है। टैरो कार्ड्स के माध्यम से यह जानने की कोशिश की जाती है कि आज का दिन आपके लिए किस तरह के अवसर, चुनौतियां और सीख लेकर आ सकता है। टैरो कार्ड रीडर एवं ज्योतिषाचार्या नीतिका शर्मा से जानते हैं टैरो कार्ड्स आपके लिए क्या संकेत दे रहे हैं। (Today Tarot Horoscope Monday)

मेष टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। विशेषकर उन लोगों के लिए जो अपने घर का निर्माण कार्य आदि शुरू करना चाहते हैं। कार्यस्थल पर सुरक्षा से संबंधित कदम उठाना आवश्यक होगा। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है और लाभ के अवसर मिलेंगे।

वृषभ टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपने प्रोजेक्ट्स को बढ़ा चढ़ाकर प्रस्तुत करने से बचना चाहिए। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। आज आपके लिए यात्रा के योग भी बन रहे हैं। ऐसा करना आपके लिए आने वाले दिनों में लाभकारी रहेगा।

मिथुन टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा लेकिन, नौकरीपेशा लोगों को अपने बॉस से बातचीत को स्पष्ट रखें और दूसरे के बहकावे में न आएं। वहीं, आज आपके खर्चे काफी ज्यादा रहेंगे। जिसके चलते संचित धन का उपयोग करना पड़ सकता है। सेहत से संबंधित समस्याएं भी धन खर्च करा सकती है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहें।

कर्क टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन व्यापार के मामले में बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप व्यापारिक डील फाइनल कर सकते हैं। पार्टनरशिप के कामों में साथी का अधिक धन खर्च हो सकता है। कार्यस्थल पर आज काफी उत्साहपूर्ण माहौल रहेगा। कमाई अच्छी होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

सिंह टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि सिंह राशि के जातकों को आज सलाह है कि कानूनी उलझनों से बचें। कोशिश करें की आप नियमों के अनुसार, ही काम करें। आज आपके स्थान परिवर्तन की संभावना है। किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। आपको सलाह है कि खर्चों के मामले में थोड़ा सतर्क रहें।

कन्या टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कन्या राशि के लोगों के मन में आज किसी न किसी काम को लेकर दुविधा रह सकती है। सही दिशा पाने के लिए अपने अंतर्मन की आवाज को सुनना लाभकारी साबित होगा। अचानक धन प्राप्ति की संभावनाएं भी हैं। वहीं, आज आपको रिश्तेदारों से भी लाभ मिलने की संभावनाएं हैं।

तुला टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना बता रही है कि तुला राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों और अधीनस्थ कर्मचारियों के बीच संतुलन बनाने में सफल रहेंगे। आज आपका ऑफिस पॉलिटिक्स के कारण विवाद हो सकता है, हालांकि, आप बीच-बचाव करके स्थिति को संभाल लेंगे। आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है और कमाई में वृद्धि होगी।

वृश्चिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, वृश्चिक राशि के जातकों को आज अपने कामकाज से जुड़े नियमों का पालन करना की जरुरत है। वरना आपको सजा मिल सकती है। आपको सलाह है कि वरिष्ठों की सलाह को नजरअंदाज न करें। मानसिक शांति के लिए एकांत में समय बिताएं। नए विचार निवेश की योजनाओं में मददगार होंगे।

धनु टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि धनु राशि के लोगों के लिए आज रुकी हुई प्रॉपर्टी से जुड़े सौदों पर काम शुरु करेंगे। आप अपने कार्यों को तेजी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। वित्तीय मामलों में दिन समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है। धन संबंधी कठिनाइयों से बाहर निकलने में सफल रहेंगे।

मकर टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यापारिक दृष्टि से विशेष लाभकारी साबित होगा। खासकर खाद्य पदार्थों से जुड़े व्यापारियों के लिए। आज आपको अपने घर परिवार का पूरी सहयोग मिलेगा। आज आपके घर परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही लंबे समय से निवेश से संबंधित योजनाएं सफल होंगी।

कुंभ टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स बता रहे हैं कि कुंभ राशि के जातकों के मन अध्ययन आदि के कार्यों में लगेगा। आपको सलाह है कि फिलहाल, नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखें। आज कोशिश करें की आप दूसरों की गलतियों को माफ कर दें। ऐसा करने सा आपको मानसिक सुकून मिलेगा।

मीन टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स की गणना के अनुसार, मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन नकारात्मक विचारों से दूर रहने की जरूरत है। मन में अनावश्यक भय बना ही रहेगा। मानसिक शांति के लिए ध्यान और मेडिटेशन करना लाभकारी रहेगा। आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।