Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

फरवरी में इस डेट को है साल का पहला अबूझ मुहूर्त, जानें 2025 में कब-कब हैं ये सिद्ध मुहूर्त, जब बिना शुभ समय देखे होंगे मांगलिक काम

abujh muhurat 2025: हिंदू धर्म के अनुसार हर काम शुभ समय मुहूर्त में करना चाहिए ताकि देवी देवताओं के आशीर्वाद से वह सफल हो। लेकिन कुछ समय ऐसे भी माने गए हैं जब शुभ समय देखने की जरूरत नहीं होती, उस दिन का पूरा समय ही मंगलकारी होता है, जिन्हें अबूझ मुहूर्त कहा जाता है। आइये जानते हैं कब-कब अबूझ मुहूर्त हैं ..

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
abujh muhurat 2025 february First Abujh wedding muhurt
abujh muhurat 2025 february: अबूझ मुहूर्त 2025

abujh muhurat 2025 february 2025: हिंदू धर्म में विवाह एक संस्कार (परिष्कार की एक सीढ़ी) है, जिसके बाद व्यक्ति गृहस्थ आश्रम और उसकी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार किया जाता है।


इसी से दांपत्य जीवन की शुरुआत होती है यानी दांपत्य जीवन में कोई बाधा न आए, उसकी उन्नति हो और इस जोड़े पर देवी-देवताओं का आशीर्वाद रहे, इसके लिए शुभ ग्रह प्रेम समृद्धि के कारक शुक्र, भाग्य के कारक बृहस्पति उदित अवस्था में रहें, खरमास न चल रहा हो, साथ ही अशुभ समय न चल रहा हो। इसका ध्यान रखकर शुभ नक्षत्र, वार शुभ समय के आधार पर शुभ विवाह मुहूर्त निकाला जाता है। इसीमें विवाह संस्कार कराया जाता है।


लेकिन कुछ ऐसे मुहूर्त होते हैं जिसके लिए समय देखने की जरूरत है इसमें किए गए काम में उद्देश्य की सफलता के चांस अधिकतम रहते हैं। इसीलिए इन्हें अबूझ मुहूर्त कहते हैं। ऐसी ही एक अबूझ मुहूर्त फरवरी में है, आइये जानते हैं कब-कब अबूझ मुहूर्त है ..


ये होते हैं साल के 5 अबूझ मुहूर्त

abujh muhurat 2025: डॉ. अनीष व्यास के अनुसार अबूझ मुहूर्त ऐसे दिन होते हैं जब दिन में कोई शुभ मुहूर्त न होते हुए भी मांगलिक काम बिना सोचे-समझे किए जा सकते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार हर वर्ष कुल पांच सिद्ध मुहूर्त यानी अबूझ मुहूर्त होते हैं।

ये अबूझ मुहूर्त देवउठनी एकादशी, बसंत पंचमी, फुलेरा या फुलरिया दूज, अक्षय तृतीया और विजयादशमी होती है। इन पांच दिनों में कोई शुभ मुहूर्त न होने पर भी बिना देखे विवाह जैसे मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं क्योंकि इन्हें अपने आप में सिद्ध मुहूर्त माना जाता है।

भारतीय ज्योतिष के अनुसार वसंत पंचमी को अबूझ मुहूर्त में गिना जाता है ये साल का पहला अबूझ मुहूर्त है।


2 फरवरी को है 2025 का पहला अबूझ मुहूर्त (abujh muhurat 2025 vasant panchami)

abujh muhurat 2025: पंचांग के अनुसार साल 2025 का पहला अबूझ मुहूर्त वसंत पंचमी 2 फरवरी को है। इस दिन यानी माघ शुक्ल पंचमी को विद्या की देवी सरस्वती की पूजा का दिन है।

इस दिन भक्त मां सरस्वती का प्राकट्य उत्सव भी मनाते हैं। इस दिन को सिद्ध मुहूर्त में गिना जाता है और बिना शुभ समय देखे सारे मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं। आइये जानते हैं कब-कब हैं अन्य अबूझ मुहूर्त
साल 2025 के अन्य 4 अबूझ विवाह मुहूर्त ये हैं


2025 फुलेरा दूज (abujh muhurat 2025 phulera dooj)

abujh muhurat 2025: फाल्गुन शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज पर्व मनाया जाता है, यह तिथि अबूझ मुहूर्तों में शामिल है और 2025 में 1 मार्च को है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह दिन दोषों से मुक्त होता है। इसीलिए सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों विशेष रूप से विवाह समारोहों के लिए ये अबूझ मुहूर्त है। हालांकि कुछ ज्योतिषी इससे सहमत नहीं हैं।


यह तिथि वसंत पंचमी और होली के मध्य में पड़ती है और विशेष रूप से ब्रज क्षेत्र यानी मथुरा-वृन्दावन के एरिया में मनाया जाता है। इस पर्व पर कृष्ण मंदिरों में विशेष झांकी दर्शन का आयोजन होता है।

ये भी पढ़ेंः 2025 Festivals Calendar: होली, नवरात्रि, दिवाली से लेकर क्रिसमस तक, देखिए 2025 के प्रमुख पर्व त्योहार की पूरी लिस्ट

अक्षय तृतीया 2025 (abujh muhurat 2025 Akshay tritiya)

वैशाख शुक्ल तृतीया तिथि यानी अक्षय तृतीया तिथि भगवान विष्णु द्वारा शासित है और विवाह के अबूझ मुहूर्त में शामिल है। मान्यता है कि त्रेता युग का आरंभ इसी दिन हुआ था। भगवान विष्णु ने अपना छठा अवतार परशुराम अवतार इसी दिन लिया था। हालांकि कभी-कभी परशुराम जयंती अक्षय तृतीया से एक दिन पहले भी पड़ जाती है। इस साल अक्षय तृतीया 2025 ग्रेगोरियर कैलेंडर से 30 अप्रैल को है।


हिंदू धर्म में इस तिथि को सर्वाधिक शुभ तिथि में शामिल किया जाता है। इस दिन अखा तीज पर्व मनाते हैं। इसमें बुधवार को रोहिणी नक्षत्र वाले दिन की अक्षय तृतीया विशेष होती है। मान्यता है कि इस दिन किए काम मेंकभी कम न होने वाला शुभ फल मिलता है। इसीलिए इस दिन कोई भी जप, यज्ञ, पितृ-तर्पण, दान-पुण्य करने से मिला फल स्थायी रूप से व्यक्ति के साथ रहता है। इस दिन किए कामों से सौभाग्य का साथ मिलता है, जिससे सफलता मिलती है। इसीलिए अधिकांश व्यक्ति इस दिन सोना आदि खरीदते हैं।

विजयादशमी को भी अबूझ मुहूर्त में गिना जाता है, इस दिन विवाह समेत सभी मांगलिक कार्य करने की मान्यता है।

विजयादशमी 2025 (abujh muhurat 2025 vijayadashami)

आश्विन शुक्ल पक्ष दशमी तिथि यानी विजयादशमी भी अबूझ मुहूर्त में शामिल है। इस तिथि पर भगवान राम ने त्रेता युगम में राक्षण रावण का वध कर विजय पाई थी। इसी दिन मां दुर्गा ने भी पूर्व काल में महिषासुर नाम के दैत्य का वध किया था। इस दिन शमी पूजा, अपराजिता पूजा और सीमा अवलंघन या सीमोल्लंघन जैसे अनुष्ठान किए जाते हैं। साल 2025 में विजयदशमी 2 अक्टूबर गुरुवार को है।

ये भी पढ़ेंः 2025 Vivah Muhurat List: 2025 में जनवरी से दिसंबर तक देखिए कब है शादी का शुभ मुहूर्त


देवउठनी एकादशी 2025

देवउठनी एकादशी यानी कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि को भी अबूझ मुहूर्त में गिना जाता है। मान्यता है कि आषाढ़ देव शयनी एकादशी के 4 माह बाद इसी तिथि पर भगवान विष्णु योग निद्रा से जागते हैं। इस तिथि पर भी विवाह आदि मांगलिक कार्य शुभ माने जाते हैं। इस साल 2025 में देवउठनी एकादशी 01 नवंबर को है।

विवाह मुहूर्त निर्धारण में इन चीजों का भी रखते हैं ध्यान

ज्योतिषी डॉ. अनीष व्यास के अनुसार वर-वधू के कुंडली मिलान या गुण मिलान के बाद रिश्ता पक्का होने पर विवाह के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। इस क्रम में जन्म राशि पर आधारित विवाह मुहूर्त प्राप्त करने के लिए तिथि, नक्षत्र, वार और समय को निकाला जाता है। इसके तहत जिस चंद्र नक्षत्र में वर-वधू का जन्म होता है, उस नक्षत्र के चरण के तहत आने वाले अक्षर का भी उपयोग विवाह की तिथि निर्धारित करने में किया जाता है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar