
Budh Vakri 2026 : बुध वक्री 2026 (फोटो सोर्स: AI image@Gemini)
Budh Vakri 2026: 26 फरवरी से बुध अपनी उल्टी चाल पर आ जाएगा और ये सिलसिला 21 मार्च तक चलेगा। इन 23 दिनों में चार राशियों की किस्मत अचानक बदल सकती है। हर काम में सफलता मिलने के पूरे मौके बन रहे हैं। आर्थिक हालात मजबूत होंगे, और बिजनेस में भी जबरदस्त फायदा दिख रहा है। तो कौन सी हैं ये खुशकिस्मत राशियां? चलिए जानते हैं।
वैदिक ज्योतिष के हिसाब से ग्रहों की चाल सीधे हमारी किस्मत, सोच और फैसलों को प्रभावित करती है। अब 2026 की बात करें तो ये साल वाकई खास रहने वाला है। इस साल बुध ग्रह, जिसे ग्रहों का राजकुमार भी कहते हैं, तीन बार वक्री होंगे। मतलब लगभग 69 दिनों तक बुध उल्टी चाल चलेंगे। बुध को बुद्धि, याददाश्त, पढ़ाई, लिखाई, बोलचाल, गणित, व्यापार, शेयर बाजार, सट्टा और पूरी अर्थव्यवस्था से जोड़ा जाता है। ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि जब बुध वक्री होते हैं, तो कुछ लोगों को संभलकर चलना चाहिए, लेकिन कुछ राशियों के लिए ये समय अचानक पैसा मिलने, लॉटरी या निवेश से बड़ा फायदा होने का भी इशारा करता है।
वृषभ वालों के लिए बुध की उल्टी चाल फायदे का सौदा साबित होगी। आपको हर काम में जीत मिलेगी। पैसे की तंगी दूर होगी, जेब भारी रहेगी। बिजनेस में बड़ा मुनाफा मिलेगा, और चाहें तो कोई नया काम भी शुरू कर सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन की उम्मीद कर सकते हैं। किसी खास इंसान से मुलाकात हो सकती है। विदेश से नौकरी का ऑफर भी आ सकता है।
मिथुन वालों के अच्छे दिन 26 फरवरी से शुरू हो जाएंगे। धन-दौलत बढ़ेगी, कोई बड़ा काम हाथ में आएगा और उसमें सफलता भी मिलेगी। मनचाही नौकरी मिलने के पूरे आसार हैं। पुराने निवेश से अच्छा फायदा मिल सकता है। नया घर या गाड़ी मिलने की भी पूरी संभावना है।
कन्या वालों के लिए बुध की वक्री चाल काफी शुभ रहने वाली है। किस्मत का साथ मिलेगा और रुके हुए काम बनने लगेंगे। कई रास्तों से पैसा आएगा। विदेश में नौकरी का सपना भी पूरा हो सकता है। बिजनेस में परफॉर्मेंस जबरदस्त रहेगी।
कुंभ वालों के लिए भी ये समय फायदे का है। पैसे के मामले में खूब फायदा होगा। शेयर मार्केट में पैसा लगाओ तो अच्छा रिटर्न मिलेगा। नौकरी बदलने का मौका मिल सकता है। नया काम शुरू करने के योग हैं। प्रॉपर्टी खरीदने का भी अच्छा वक्त है।
अस्वीकरण (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहाँ दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। हम इसकी पूर्ण सटीकता या सफलता की गारंटी नहीं देते हैं। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
संबंधित विषय:
Published on:
27 Jan 2026 11:39 am
टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ (0)