AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Numerology:अंक शास्त्र में 1 से लेकर 9 मूलांक तक के बारे में बताया गया है। अंक शास्त्र ज्योतिष शास्त्र एक खास विधा मानी जाती है। मूलांक के द्वारा व्यक्ति के व्यवहार और स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकता है। मूलांक से व्यक्ति के जीवन के उतार- चढ़ाव के बारे में भी पता लगता है। आज हम कुछ ऐसे मूलांक के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन मूलांक वालों के ऊपर मां लक्ष्मी का खास कृपा बरसती है। इन मूलांक वालों के लिए जीवन में कभी भी पैसों की कोई कमी नहीं होती है। इसके साथ ही इन लोगों के जीवन में तरक्की के नये रास्ते खुलते रहते हैं। आइए जानते हैं इन खास मूलांक के बारे में।
मूलांक 1
अंक शास्त्र के अनुसार मूलांक 1 वालों का स्वामी ग्रह सूर्य ग्रह को माना जाता है। इन लोगों के भीतर कार्य करने की क्षमता बहुत अधिक होती है। इन जातकों पर मां लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है। मूलांक 1 वाले जातक हर परिस्थिति में जीना जानते हैं। ये लोग हर काम में आगे रहते हैं। इस मूलांक के जातक बिजनेस के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ते हैं। ये लोग बहुत निडर स्वभाव के होते हैं।
मूलांक 5
मूलांक 5 वालों का स्वामी ग्रह बुध ग्रह है। बुध ग्रह को बुद्धि, संचार और तर्क का कारक माना गया है। मूलांक 5 वालों के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। ये लोग जीवन में रिस्क से नहीं डरते हैं। ये लोग अपना हर काम बहुत ही साहसपूर्ण तरीके से करते हैं। ये लोग अपने आप को हर माहौल में आसानी से ढाल लेते हैं। इनका संबंध हर किसी के साथ बहुत ही अच्छा रहता है। इस मूलांक के लोगो की स्थिति आर्थिक रूप से मजबूत होती है।
मूलांक 6
मूलांक 6 का स्वामी ग्रह शुक्र ग्रह को माना जाता है। शुक्र ग्रह की कृपा से इस मूलांक वालों को कभी भी पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। इन लोगों को समाज में बहुत मान- सम्मान मिलता है। ये लोग अपने मेहनत के दम पर जीवन में बहुत ऊंचा मुकाम हासिल करते हैं। इन लोगों के जीवन में धन और भोग विलास की कभी भी कमी नहीं रहती है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
17 Dec 2025 04:00 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।