AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Paush Amavasya 2025 Upay: आज यानि 19 दिसंबर 2025 को साल की आखिरी अमावस्या पौष अमावस्या मनाई जा रही है। पौष अमावस्या की तिथि गंगा स्नान और दान करने के लिए सबसे उत्तम तिथियों में से एक मानी जाती है। पौष अमावस्या के दिन पितरों का श्राद्ध कर्म और तर्पण करने का भी विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन पितृों का तर्पण करने से पितरों की आत्मा प्रसन्न होती है और परिवार पर सदा पूर्वजों का आशीर्वाद बना रहता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार पौष अमावस्या के दिन किए गए कुछ खास उपायों को करने से घर में सुख, समृद्धि आती है। चलिए जानते हैं कि पौष अमावस्या की शाम में किन उपायों को करना चाहिए।
पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं दीपक
धार्मिक मान्यता के अनुसार पौष अमावस्या की शाम में आप पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस दिन पीपल के नीचे दीपक जलाने से घर में सकारात्मकता आती है और साधक के जीवन में सुख, समृद्धि का आगमन होता है। इसके साथ ही इस दिन दीपदान करने से पितर प्रसन्न होते हैं।
घर की दक्षिण दिशा में जलाएं दीया
शास्त्रों में घर की दक्षिण दिशा को यम की दिशा मानी जाती है। पौष अमावस्या के दिन शाम में संध्या वंदन के समय घर की दक्षिण दिशा में दीपक जरूर जलाएं। इस दिशा में दीपक रखने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और परिवार पर पूर्वजों की कृपा सदा बनी रहती है।
पौष अमावस्या के दिन जरूर करें ये काम
धार्मिक मान्यता के अनुसार पौष अमावस्या पर आप काले रंग की चीजों का दान कर सकते हैं। इस दिन आप काले रंग के कपड़े या काला कंबल जरूर दान करें। ऐसा करने से आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी और आपके सारे काम बनने लगेंगे। पौष अमावस्या के दिन आप पीपल के पेड़ की जरूर पूजा करें। इस दिन पूजा करते समय आप पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा करें और अपने परिवार की सुख, शांति की कामना करें।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
19 Dec 2025 12:16 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।