7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jun 07, 2026

Shukra Gochar 2026: 12 साल बाद बन रहा गजलक्ष्मी राजयोग, 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव

Venus Transit in Cancer: 8 जून 2026 को शुक्र ग्रह कर्क राशि में प्रवेश कर गजलक्ष्मी राजयोग बनाएंगे। जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर इसका शुभ-अशुभ प्रभाव, करियर, धन, विवाह और स्वास्थ्य पर क्या पड़ेगा असर।

Venus Transit in Cancer

Shukra Gochar 2026: शुक्र का कर्क राशि में गोचर, 12 राशियों पर दिखेगा असर (फोटो सोर्स : AI@chatgpt)

Venus Transit 2026: ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा ने बताया कि पंचांग के अनुसार शुक्र ग्रह 8 जून 2026 को शाम 5:42 मिनट पर मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि (Venus Transit in Cancer) में प्रवेश करेंगे। इसके बाद वे 4 जुलाई 2026 को शाम 7:14 मिनट तक कर्क राशि में स्थित रहेंगे और फिर सिंह राशि में गोचर करेंगे। शुक्र 8 जून से 4 जुलाई तक कर्क राशि में रहेंगे।

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को प्रभावशाली ग्रहों में से एक माना जाता है, जो करीब 26 दिनों में राशि परिवर्तन करते हैं। शुक्र की स्थिति में बदलाव का असर 12 राशियों के साथ-साथ वैश्विक स्तर में देखने को मिलता है। शुक्र के कर्क राशि में आने से वह गुरु बृहस्पति के साथ युति करेंगे और गजलक्ष्मी राजयोग (Gajalakshmi Rajyog) का निर्माण करेंगे। इस राशि में वह करीब 12 साल के बाद इस राजयोग का निर्माण हो रहा है।

ज्योतिषाचार्या एवं टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानते हैं शुक्र के इस गोचर (Shukra Gochar 2026) का सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव।

मेष राशि

अपनी सेहत का ध्यान रखें। लेन-देन के मामलों में भी सावधानी बरतें अन्यथा धनहानि की संभावना रहेगी। व्यापार के प्रति इनका गोचर अपेक्षाकृत बेहतर रहेगा। मकान वाहन के क्रय का योग बनेगा। शादी विवाह से संबंधित वार्ता कुछ रुकावट के बाद संपन्न होगी। नए लोगों से मेलजोल भी बढेगा।

वृषभ राशि

आपके साहस में वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय सराहनीय होंगे। हालांकि घर में परिजनों से आपकी बहसबाजी हो सकती है। शुक्र की भाग्य भाव पर दृष्टि के फलस्वरूप धर्म-कर्म के मामलों में रुचि बढ़ेगी। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि

मकान वाहन से संबंधित क्रय का संकल्प भी पूर्ण हो सकता है। वहीं कार्यक्षेत्र में आपके विरोधियों का प्रभाव बढ़ सकता है इसलिए झगड़े विवाद से दूर रहें। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर ही सुलझा लें तो बेहतर रहेगा। कुछ ऐसा करेंगे जिससे सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क राशि

आपका मन थोड़ा बेचैन रहेगा। मन में किसी चीज़ को लेकर चिंता का भाव देखने को मिल सकता है। हालांकि आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान देना होगा। आपकी सोची समझी सभी रणनीतियां कारगर सिद्ध होंगी और कोई भी नया कार्य आरंभ करना हो अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो अवसर अनुकूल रहेगा। शादी-विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी।

सिंह राशि

अत्यधिक यात्रा के कारण थकान का भी अनुभव करेंगे। इनकी शत्रु भाव पर दृष्टि के फलस्वरुप आपके गुप्त शत्रु बढ़ेंगे किंतु कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। ननिहाल पक्ष से भी सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। बैंक या किसी साहूकार से उधार न लें।

कन्या राशि

आपको आर्थिक लाभ तो होगा परंतु परिजनों से विवाद बढ़ने की भी संभावना है। किसी प्रकार के व्यापार को शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा बहुत दिनों का दिया गया धन वापस आने की उम्मीद। इनकी पंचमभाव पर दृष्टि के प्रभाव स्वरूप संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी।

तुला राशि

शासन सत्ता का पूर्ण उपयोग करें। चुनाव संबंधी कोई निर्णय भी लेना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। इनकी शुभ दृष्टि चतुर्थ भाव पर पड़ने के फलस्वरूप मित्रों अथवा संबंधियों से सहयोग तथा भौतिक सुखों की वृद्धि के भी योग।

वृश्चिक राशि

धर्म-कर्म के मामलों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। इनकी पराक्रम भाव पर दृष्टि के फलस्वरूप आपके द्वारा लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। प्रतियोगी छात्रों के लिए समय और भी अनुकूल रहेगा।

धनु राशि

आपके विरोधी नीचा दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए कार्यक्षेत्र में झगड़े विवाद से बचें, बेहतर रहेगा कि काम निपटाने और सीधे घर आए। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग एवं उधार दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। धनभाव पर दृष्टि के प्रभाव स्वरूप किसी महंगी वस्तु का क्रय कर सकते हैं।

मकर राशि

यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा विदेशी वीजा के लिए भी आवेदन करना सफल रहेगा। लग्न भाव पर इनकी शुभ दृष्टि के प्रभाव स्वरूप सम्मान में वृद्धि होगी आपके निर्णयों की भी सराहना होगी।

कुंभ राशि

आपके शत्रुओं की संख्या बढ़ेगी। आपके अपने ही लोग आपको नीचा दिखाने की पूरी कोशिश करेंगे और कुछ न कुछ षड्यंत्र आपके खिलाफ करते रहेंगे सावधान रहें। अपने और माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें।

मीन राशि

शिक्षा के क्षेत्र में आप कामयाब होंगे। प्रेम संबंधी मामलों में मनमुटाव बढ़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए और प्रयास करने होंगे। नव दंपति को संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग के साथ-साथ संतान संबंधी किसी भी चिंता से मुक्ति मिलेगी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें