16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surya Grahan 2026 Daan: ग्रहण के दिन ये दान बदल सकते हैं आपकी कुंडली, आर्थिक संकट होगा दूर

Surya Grahan 2026 Daan: सनातन परंपरा में सूर्य ग्रहण का विशेष आध्यात्मिक महत्व माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन किया गया जप, तप और दान कई गुना फलदायी होता है। मान्यता है कि यदि श्रद्धा और सच्चे मन से कुछ विशेष वस्तुओं का दान किया जाए, तो कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सकती है।

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
image
भारत

Feb 16, 2026

Solar Eclipse donation benefits, Sun weak in birth chart remedies, Surya Grahan astrology effects,

Surya dosh remedies|फोटो सोर्स- Freepik

Surya Grahan 2026 Daan: सूर्य ग्रहण को ज्योतिष में विशेष महत्व दिया गया है, क्योंकि इस दौरान किए गए दान-पुण्य को कई गुना फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि अगर कुंडली में सूर्य कमजोर हो या करियर और आर्थिक पक्ष में बाधाएं आ रही हों, तो ग्रहण के दिन कुछ विशेष वस्तुओं का दान शुभ परिणाम दे सकता है।ऐसा कहा जाता है कि सही विधि और श्रद्धा से किया गया दान न केवल ग्रहों के राजा सूर्य को मजबूत करता है, बल्कि जीवन में आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा और धन संबंधी परेशानियों को भी कम करने में सहायक हो सकता है।

गुड़ का दान

सूर्य ग्रहण के दिन गुड़ का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। गुड़ का संबंध सूर्य और ऊर्जा से जोड़ा जाता है। इस दिन जरूरतमंदों को गुड़ दान करने से आत्मविश्वास बढ़ता है और करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यदि कार्यक्षेत्र में बाधाएं आ रही हों, तो यह उपाय लाभकारी माना जाता है।

तांबे की वस्तुओं का दान

तांबा सूर्य धातु माना गया है। ग्रहण के दिन तांबे के बर्तन या तांबे से बनी अन्य वस्तुओं का दान करने से कुंडली में सूर्य की अशुभ स्थिति में सुधार आता है। ज्योतिष मान्यता है कि इससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है और सरकारी कार्यों में आ रही रुकावटें दूर हो सकती हैं।

अन्न का दान

सूर्य ग्रहण के दिन अन्न दान का विशेष महत्व है। खासतौर पर गेहूं का दान करना शुभ माना जाता है क्योंकि गेहूं का संबंध सूर्य देव से जोड़ा गया है। गेहूं के साथ चावल, दाल या अन्य खाद्य सामग्री का दान करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और आर्थिक संकट धीरे-धीरे कम होने लगता है।

नारियल और काले तिल का दान

इस दिन नारियल और काले तिल का दान भी पुण्यदायी माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इससे सूर्य देव के साथ-साथ पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। परिवार में शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Surya Grahan Mantra Jaap: सूर्य देव के 108 नाम

  1. ॐ नित्यानन्दाय नमः।
  2. ॐ निखिलागमवेद्याय नमः।
  3. ॐ दीप्तमूर्तये नमः।
  4. ॐ सौख्यदायिने नमः।
  5. ॐ श्रेयसे नमः।
  6. ॐ श्रीमते नमः।
  7. ॐ अं सुप्रसन्नाय नमः।
  8. ॐ ऐं इष्टार्थदाय नमः।
  9. ॐ सम्पत्कराय नमः।
  10. ॐ हिरण्यगर्भाय नमः।
  11. ॐ तेजोरूपाय नमः।
  12. ॐ परेशाय नमः।
  13. ॐ नारायणाय नमः।
  14. ॐ कवये नमः।
  15. ॐ सूर्याय नमः।
  16. ॐ सकलजगतांपतये नमः।
  17. ॐ सौख्यप्रदाय नमः।
  18. ॐ आदिमध्यान्तरहिताय नमः।
  19. ॐ भास्कराय नमः।
  20. ॐ ग्रहाणांपतये नमः।
  21. ॐ वरेण्याय नमः।
  22. ॐ तरुणाय नमः।
  23. ॐ परमात्मने नमः।
  24. ॐ हरये नमः।
  25. ॐ रवये नमः।
  26. ॐ अहस्कराय नमः।
  27. ॐ परस्मै ज्योतिषे नमः।
  28. ॐ अमरेशाय नमः।
  29. ॐ अच्युताय नमः।
  30. ॐ आत्मरूपिणे नमः।
  31. ॐ अचिन्त्याय नमः।
  32. ॐ अन्तर्बहिः प्रकाशाय नमः।
  33. ॐ अब्जवल्लभाय नमः।
  34. ॐ कमनीयकराय नमः।
  35. ॐ असुरारये नमः।
  36. ॐ उच्चस्थान समारूढरथस्थाय नमः।
  37. ॐ जन्ममृत्युजराव्याधिवर्जिताय नमः।
  38. ॐ जगदानन्दहेतवे नमः।
  39. ॐ जयिने नमः।
  40. ॐ ओजस्कराय नमः।
  41. ॐ भक्तवश्याय नमः।
  42. ॐ दशदिक्संप्रकाशाय नमः।
  43. ॐ शौरये नमः।
  44. ॐ हरिदश्वाय नमः।
  45. ॐ शर्वाय नमः।
  46. ॐ ऐश्वर्यदाय नमः।
  47. ॐ ब्रह्मणे नमः।
  48. ॐ बृहते नमः।
  49. ॐ घृणिभृते नमः।
  50. ॐ गुणात्मने नमः।
  51. ॐ सृष्टिस्थित्यन्तकारिणे नमः।
  52. ॐ भगवते नमः।
  53. ॐ एकाकिने नमः।
  54. ॐ आर्तशरण्याय नमः।
  55. ॐ अपवर्गप्रदाय नमः।
  56. ॐ सत्यानन्दस्वरूपिणे नमः।
  57. ॐ लूनिताखिलदैत्याय नमः।
  58. ॐ खद्योताय नमः।
  59. ॐ कनत्कनकभूषाय नमः।
  60. ॐ घनाय नमः।
  61. ॐ कान्तिदाय नमः।
  62. ॐ शान्ताय नमः।
  63. ॐ लुप्तदन्ताय नमः।
  64. ॐ पुष्कराक्षाय नमः।
  65. ॐ ऋक्षाधिनाथमित्राय नमः।
  66. ॐ उज्ज्वलतेजसे नमः।
  67. ॐ ऋकारमातृकावर्णरूपाय नमः।
  68. ॐ नित्यस्तुत्याय नमः।
  69. ॐ ऋजुस्वभावचित्ताय नमः।
  70. ॐ ऋक्षचक्रचराय नमः।
  71. ॐ रुग्घन्त्रे नमः।
  72. ॐ ऋषिवन्द्याय नमः।
  73. ॐ ऊरुद्वयाभावरूपयुक्तसारथये नमः।
  74. ॐ जयाय नमः।
  75. ॐ निर्जराय नमः।
  76. ॐ वीराय नमः।
  77. ॐ ऊर्जस्वलाय नमः।
  78. ॐ हृषीकेशाय नमः।
  79. ॐ उद्यत्किरणजालाय नमः।
  80. ॐ विवस्वते नमः।
  81. ॐ ऊर्ध्वगाय नमः।
  82. ॐ उग्ररूपाय नमः।
  83. ॐ उज्ज्वल नमः।
  84. ॐ वासुदेवाय नमः।
  85. ॐ वसवे नमः।
  86. ॐ वसुप्रदाय नमः।
  87. ॐ सुवर्चसे नमः।
  88. ॐ सुशीलाय नमः।
  89. ॐ सुप्रसन्नाय नमः।
  90. ॐ ईशाय नमः।
  91. ॐ वन्दनीयाय नमः।
  92. ॐ इन्दिरामन्दिराप्ताय नमः।
  93. ॐ भानवे नमः।
  94. ॐ इन्द्राय नमः।
  95. ॐ इज्याय नमः।
  96. ॐ विश्वरूपाय नमः।
  97. ॐ इनाय नमः।
  98. ॐ अनन्ताय नमः।
  99. ॐ अखिलज्ञाय नमः।
  100. ॐ अच्युताय नमः।
  101. ॐ अखिलागमवेदिने नमः।
  102. ॐ आदिभूताय नमः।

103 ॐ आदित्याय नमः।

  1. ॐ आर्तरक्षकाय नमः।
  2. ॐ असमानबलाय नमः।
  3. ॐ करुणारससिन्धवे नमः।
  4. ॐ शरण्याय नमः।
  5. ॐ अरुणाय नमः।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!