Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

कर्क राशि में सूर्य राशि परिवर्तन 5 राशियों की बदल देगा तकदीर, अगले 1 माह करियर के लिए गोल्डन टाइम

Surya Rashi Parivartan Kark Rashi: नवग्रहों के राजा सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करने वाले हैं, ज्योतिषियों की मानें तो इसका 5 राशियों को जबर्दस्त लाभ होने वाला है। आइये जानते हैं क्या फल मिलेगा (August 2025 Horoscope)

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Surya Rashi Parivartan Kark Rashi
July August 2025 Horoscope fate: सूर्य राशि परिवर्तन कर्क राशि का करियर पर प्रभाव (Photo Credit: Patrika Design)

August 2025 Horoscope: पंचांग के अनुसार सूर्य नारायण 16 जुलाई 2025 को शाम 05.40 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इसका 5 राशियों को करियर में जबर्दस्त लाभ हो सकता है। आइये जानते हैं कौन हैं लकी राशियां (Surya Rashi Parivartan Kark Rashi)

कन्या राशि (Surya Rashi Parivartan Effect On Kanya Rashi)

सूर्य गोचर जुलाई 2025 आपको मनचाही उपलब्धियां दे सकता है। जिस भी काम में हाथ डालेंगे, वहां लाभ मिलेगा। मेहनत रंग लाएगी और हर दिशा में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। यह समय करियर, धन और निजी लक्ष्यों के लिहाज से सकारात्मक फल देने वाला है।
उपाय: हर दिन राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

तुला राशि (Surya Rashi Parivartan Effect On Tula Rashi)

सूर्य का कर्क राशि में गोचर तुला राशि वालों के प्रोफेशनल जीवन को प्रभावित करेगा। इस अवधि में तुला राशि वाले काम को लेकर बेहद गंभीर रहेंगे। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे, और सफलता हासिल करेंगे, पहचान बनाएंगे। प्रमोशन या सैलरी में बढ़ोतरी के काम को आगे बढ़ाने का समय है। कई लोगों के लिए नौकरी में बदलाव की संभावना है। आत्मविश्वास दिखाइये नए अवसर मिल सकते हैं।

उपाय: सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार या किसी भी शुभ दिन गुड़ का दान करें।

वृश्चिक राशि (Surya Rashi Parivartan Effect On Scorpio)

जुलाई 2025 में सूर्य गोचर कर्क राशि भाग्य को मजबूत करेगा। अगले एक महीने नई संभावनाओं से भरे हैं। इस समय आपकी किस्मत साथ देगी। इस समय वृश्चिक राशि वालों को कई कामों में सफलता मिल सकती है। कुछ लोगों को लंबी दूरी की यात्राओं का अवसर मिलेगा। इसमें विदेश यात्रा भी शामिल हो सकती है।

जो लोग विदेश में बसने, वीजा अप्लाई करने या इमिग्रेशन की योजना बना रहे हैं, यह समय विशेष फलदेने वाला है। अगर आपने पहले आवेदन किया है तो अब उसे आगे बढ़ाने का सही समय है। आगे बढ़ें परिणाम सकारात्मक रह सकते हैं।

उपाय: अपने कमरे में खासकर वर्क डेस्क के पीछे की दीवार पर सूर्य देव की सात घोड़ों वाली तस्वीर लगाएं।

धनु राशि (Surya Rashi Parivartan Effect On Dhanu Rashi)

जुलाई महीने में सूर्य राशि परिवर्तन धनु राशि वालों के लिए अच्छा समय है। जो लोग कोर्ट केस या कानूनी विवाद से जुड़े हैं, उनके लिए अगले 30 दिन राहत भरे हो सकते हैं। इस समय निर्णय आपके पक्ष में आ सकते हैं। कोई अपील उच्च न्यायालय में की है तो उसके स्वीकार होने के संकेत हैं।

हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा। अनियमित दिनचर्या या खान-पान स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसलिए अच्छा खाना खाएं, समय पर सोएं और नियमित व्यायाम करें।
उपाय: सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए रविवार या किसी भी शुभ दिन गुड़ का दान करें।

ये भी पढ़ेंः सावन में शिव मंत्र लिखे कुर्ते-टीशर्ट पहनना चाहिए या नहीं, प्रेमानंद जी महाराज ने बताया सही या गलत

मीन राशि (Surya Rashi Parivartan Effect On Meen Rashi)

सूर्य का राशि परिवर्तन कर्क राशि जुलाई 2025 आपकी लव स्टोरी को खूबसूरत मोड़ दे सकती है। जो लोग पहले से रिलेशनशिप में हैं, उनके बीच रिश्ता मजबूत होगा और भविष्य पर बड़ा फैसला ले सकते हैं। कुछ लोगों के लिए लव मैरिज के योग बन रहे हैं। पैसों के मामले में भी समय शुभ है। अगर किसी स्टॉक या SIP में निवेश कर रखा है या अच्छा रिसर्च कर निवेश करेंगे तो लंबे समय में लाभ मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन 108 बार सूर्य बीज मंत्र का जाप करें।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar