AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Tulsi Pujan Diwas Upay 2025: तुलसी पूजन दिवस का सनातन धर्म में बहुत ही महत्व है। तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में बहुत पवित्र और पूजनीय माना गया है। ये पौधा हर हिंदू घर में देखने को मिलता है। वास्तु शास्त्र में भी तुलसी के पौधे को बहुत ही शुभ माना जाता है। तुलसी का धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही महत्व बहुत ज्यादा है। तुलसी केवल पूजा करने के लिए नहीं बल्कि औषिधि के रूप में भी बात कारगर होती है। हर साल 25 दिसंबर के दिन तुलसी पूजन दिवस मनाया जाता है। इस दिन तुलसी के पौधे की विधिवत पूजा की जाती है। इस साल गुरुवार के दिन तुलसी पूजन दिवस पड़ने के कारण इसका महत्व और अधिक बढ़ गया है। तुलसी पूजन दिवस के दिन कुछ अचूक उपायों को करने से घर में सु, समृद्धि आती है। आइए जाने इन उपायों के बारे में।
तुलसी का करें पूजन
तुलसी पूजन दिवस के दिन आप नहा धोकर पीले रंग का वस्त्र धारण करें और पूरे विधि- विधान के साथ तुलसी जी की पूजा करें। इस दिन आप भगवान विष्णु की भी पूजा साथ में कर सकते हैं। पूजा करने के बाद 7 बार तुलसी के पौधे की परिक्रमा जरूर करें। ऐसा करने से सुख, समृद्धि आती है।
गाय के घी का दीपक जलाएं
तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर तुलसी के सामने गाय के घी का दीपक जरूर जलाएं। इस दिन घी का दीपक जलाने से घर से नकारात्मकता दूर होती है और परिवार में सुख, शांति आती है।
तुलसी मंत्र का जाप
इस दिन आप तुलसी माता के इस मंत्र ॐ तुलस्यै नमः” महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।। का जाप जरूर करें। ऐसा करने से आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी।
इन बातों का रखें खास ख्याल
तुलसी पूजन दिवस के दिन आप बिना स्नान किए हुए तुलसी के पौधे को स्पर्श ना करें। इसके साथ ही इस दिन आप शाम के समय में ना ही तुलसी में जल चढ़ाएं और ना ही तुलसी के पत्ते को तोड़ें।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
24 Dec 2025 05:00 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।