
फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब इंस्टाग्राम
Auraiya news: औरैया में अपने बिस्तर पर केंचुली छोड़कर घर से भागने वाली युवती ने अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल किया है, जिसमें वह कह रही है कि उसने अपनी मर्जी से शादी कर ली है। उसके प्रेमी और उसके घर वालों को परेशान न किया जाए। एक अन्य वीडियो में महिला प्रेमी के साथ दिखाई पड़ रही है। महिला के पिता ने अज्ञात के खिलाफ बहला-फुसला कर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच के लिए पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया था। अब इंस्टाग्राम के माध्यम से लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। मामला फफूंद थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र अंतर्गत सींगनापुर गांव में निवासी रीना पुत्री राकेश वाल्मीकि बीते 10 फरवरी को फिल्मी अंदाज में घर से भाग गई थी। उसने अपने बिस्तर पर कपड़ों में सांप की केंचुली लपेटकर घर से निकल गई थी। दूसरे दिन जब परिजनों ने केंचुली देखी तो गांव में नागिन बनने की अफवाह फैल गई।
युवती के गायब होने के बाद पिता ने थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने फरार युवती जिस मोबाइल से बात करती थी। उसका नंबर ट्रेस किया तो जानकारी हुई कि वह एक युवक के साथ हुआ अक्सर बात करती थी, जिसके फरार होने के बाद से मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा है और उसके घर पर भी ताला बंद है।
पुलिस अधीक्षक ने तीन टीमों का गठन किया था। इधर, रीना ने अपना वीडियो वायरल कर घटनाक्रम की जानकारी दी। इंस्टाग्राम आईडी 'जय महाकाल' के माध्यम से वीडियो पोस्ट करके उसने बताया कि उसने अपने प्रेमी से शादी कर ली है। "अब यही मेरा पति है। पति के घर वालों को कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी मेरे घर वालों पर होगी।"
इसके साथ उसने एक दूसरा वीडियो भी इंस्टाग्राम पर डाला है जिसमें महिला कह रही है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। "मैंने खुद युवक से बोला कि आज हम लोग शादी करेंगे। मैंने खुद जबरदस्ती की है।" इसके साथ उसने एक फोटो भी दिखाई जिसमें वह कह रही है कि "आप देख सकते हैं, मैंने अपनी मर्जी से शादी की है। प्लीज कोई टॉर्चर ना करें।" पुलिस इंस्टाग्राम आईडी के आधार पर अब लड़की की तलाश कर रही है। सर्विलांस की मदद से इंस्टाग्राम आईडी और मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की जा रही है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
संबंधित विषय:
Published on:
12 Feb 2026 10:44 pm

टिप्पणियाँ (0)
टिप्पणियाँ (0)