4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सस्ती से लेकर लग्जरी तक: 2026 में आ रहीं ये इलेक्ट्रिक SUVs, आपको कौन-सी पसंद?

Upcoming EV Cars in India: 2026 में भारत में 6 नई इलेक्ट्रिक SUVs लॉन्च होने की तैयारी है। टाटा पंच EV फेसलिफ्ट से लेकर मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार e Vitara और लग्जरी Tata Avinya EV तक, देखिए आने वाली सभी EV गाड़ियों की पूरी सूची।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Feb 04, 2026

Upcoming EV Cars in India

Upcoming EV Cars in India in 2026 (Image: Tata Motors)

Upcoming EV Cars in India: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) की मांग लगातार बढ़ रही है। कम रनिंग कॉस्ट, कम मेंटेनेंस और नए फीचर्स की वजह से अब इलेक्ट्रिक SUVs को भी तेजी से अपनाया जा रहा है। इसी कड़ी में 2026 भारत के EV बाजार के लिए अहम साल साबित हो सकता है, क्योंकि इस साल कई ऑटो कंपनियां अपनी नई इलेक्ट्रिक SUVs लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इनमें कुछ ब्रांड्स पहली बार EV सेगमेंट में एंट्री करेंगे, जबकि कुछ मौजूदा पोर्टफोलियो को विस्तार देंगे।

यहां जानिए 2026 में भारत में लॉन्च होने वाली 6 प्रमुख इलेक्ट्रिक SUVs के बारे में।

Tata Punch EV Facelift

टाटा मोटर्स अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUV Punch EV का फेसलिफ्ट वर्जन लाने की तैयारी कर रही है। अपडेटेड मॉडल में एक्सटीरियर और इंटीरियर डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और बेहतर रेंज के लिए बड़ा बैटरी पैक भी दिया जा सकता है।

Maruti Suzuki e Vitara

यह Maruti Suzuki की भारत में पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। Maruti e Vitara को दो बैटरी विकल्प 49kWh और 61kWh के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। एक बार चार्ज करने पर इसकी संभावित रेंज 500 किमी से अधिक हो सकती है। इसमें ADAS और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।

Toyota Urban Cruiser Ebella

Toyota की यह इलेक्ट्रिक SUV काफी हद तक Maruti e Vitara पर आधारित होगी। हालांकि, इसके डिजाइन में कुछ अलग बदलाव देखने को मिल सकते हैं। बैटरी और रेंज Maruti की EV के समान रहने की उम्मीद है। कंपनी आने वाले हफ्तों में इसकी कीमत और लॉन्च टाइमलाइन की घोषणा कर सकती है।

Hyundai Compact EV

Hyundai एक किफायती इलेक्ट्रिक SUV पर काम कर रही है, जिसे Tata Punch EV को टक्कर देने के लिए लाया जा सकता है। यह मॉडल अंतरराष्ट्रीय बाजार में बिकने वाली Hyundai Inster EV पर आधारित हो सकता है। इसके 2026 के अंत या 2027 की शुरुआत में लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है।

Mahindra BE6 Rall-E

Mahindra की यह इलेक्ट्रिक SUV ऑफ-रोडिंग पसंद करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है। इसमें बड़े टायर्स, रूफ-माउंटेड एक्सेसरीज और मजबूत डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसकी संभावित ड्राइविंग रेंज 500 किमी से ज्यादा बताई जा रही है।

Tata Avinya EV

    Tata Avinya कंपनी की अब तक की सबसे प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV हो सकती है। इसे Jaguar Land Rover (JLR) की तकनीक पर विकसित किया जा रहा है। Avinya का फोकस लग्जरी, स्पेस और एडवांस टेक्नोलॉजी पर होगा। यह प्रीमियम EV सेगमेंट में Hyundai Ioniq 5 जैसी कारों को टक्कर दे सकती है।

    2026 में भारत का इलेक्ट्रिक SUV बाजार एंट्री-लेवल से लेकर लग्जरी सेगमेंट तक काफी विस्तृत होने वाला है। जहां एक ओर सस्ती इलेक्ट्रिक SUVs आम ग्राहकों को आकर्षित करेंगी, वहीं दूसरी ओर प्रीमियम EVs नए विकल्प पेश करेंगी। अब देखना यह होगा कि इन आने वाली इलेक्ट्रिक SUVs में से ग्राहकों की पसंद किस ओर जाती है।

    नोट: यहां दी गई जानकारी रिपोर्ट्स और अब तक सामने आए विवरणों पर आधारित है। लॉन्च टाइमलाइन, फीचर्स और कीमतों में बदलाव संभव है।