8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Upcoming Sedan Cars in India 2026: नई कार खरीदने से पहले देख लें ये लिस्ट, Skoda-Hyundai समेत ये कंपनियां ला रही हैं 6 नई सेडान

Upcoming Sedan Cars in India 2026: Skoda, Hyundai, Honda और Mercedes-Benz 2026 में भारत में नई और फेसलिफ्ट सेडान कारें लॉन्च करने की तैयारी में हैं, देखें पूरी लिस्ट।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Feb 08, 2026

Upcoming Sedan Cars in India 2026

Upcoming Sedan Cars in India 2026. (Image: Hyundai India)

Upcoming Sedan Cars in India 2026: अगर आप नई कार लेने की योजना बना रहे हैं और आपकी पसंद सेडान कारें हैं, तो जल्दबाजी करना शायद ठीक न हो। आने वाले समय में सेडान सेगमेंट में अच्छी-खासी हलचल दिखने वाली है। जहां एक तरफ SUV का चलन तेजी से बढ़ा है, वहीं दूसरी ओर कार कंपनियां सेडान ग्राहकों को दोबारा लुभाने की तैयारी में जुट गई हैं। Skoda, Hyundai, Honda और Mercedes-Benz जैसी कंपनियां 2026 तक अपनी नई और अपडेटेड सेडान कारें बाजार में उतारने वाली हैं।

सेडान कारें लंबे समय से कंफर्ट, बेहतर ड्राइविंग और बैलेंस्ड लुक के लिए जानी जाती रही हैं। यही वजह है कि अब कंपनियां फिर से इस सेगमेंट पर ध्यान दे रही हैं।

Skoda Octavia RS: रफ्तार के शौकीनों के लिए

Skoda Octavia RS उन लोगों के लिए है, जिन्हें ड्राइविंग में पावर और परफॉर्मेंस चाहिए। जब इसे पहले भारत में लाया गया था, तब इसकी सीमित यूनिट्स कुछ ही मिनटों में बिक गई थीं। अब खबर है कि 2026 के आखिर तक कंपनी इसका नया बैच भारत ला सकती है। माना जा रहा है कि यह कार एक बार फिर परफॉर्मेंस सेडान पसंद करने वालों को आकर्षित करेगी।

Volkswagen Virtus Facelift: नया लुक, वही भरोसेमंद इंजन

Volkswagen अपनी पॉपुलर सेडान Virtus को फेसलिफ्ट देने की तैयारी में है। बाहर से कार में डिजाइन बदलाव देखने को मिल सकते हैं, वहीं केबिन में कुछ नए फीचर्स जोड़े जाने की उम्मीद है। इंजन वही पुराने टर्बो पेट्रोल विकल्प रहेंगे, लेकिन गियरबॉक्स में बदलाव संभव है।

Skoda Slavia Facelift: सादगी के साथ अपडेट

Virtus की तरह Skoda Slavia को भी 2026 में नया रूप मिल सकता है। इसके फ्रंट और रियर डिजाइन में बदलाव होने की उम्मीद है। अंदर की तरफ कंपनी इसे और प्रीमियम बनाने की कोशिश कर सकती है, ताकि यह युवा खरीदारों को ज्यादा पसंद आए।

Hyundai Verna Facelift: फीचर्स पर जोर

Hyundai Verna पहले से ही फीचर्स के मामले में मजबूत मानी जाती है। 2026 की शुरुआत में आने वाले इसके फेसलिफ्ट मॉडल में डिजाइन को और मॉडर्न बनाया जा सकता है। नई ग्रिल, LED लाइट्स और बड़ा डिस्प्ले इसे ज्यादा फ्यूचरिस्टिक बना सकते हैं।

New Honda City 2026: भरोसे का अपडेटेड रूप

Honda City लंबे समय से सेडान सेगमेंट में अपनी पहचान बनाए हुए है। कंपनी 2026 की दूसरी छमाही में इसका अपडेटेड वर्जन ला सकती है। इसमें बड़े बदलाव की जगह छोटे लेकिन जरूरी अपडेट देखने को मिल सकते हैं, जो रोजमर्रा के इस्तेमाल को और आसान बनाएंगे।

Mercedes-Benz CLA EV: इलेक्ट्रिक सेडान की एंट्री

लग्जरी सेगमेंट में Mercedes-Benz एक नई शुरुआत करने जा रही है। कंपनी 2026 में CLA EV लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे उसकी सबसे किफायती इलेक्ट्रिक सेडान माना जा रहा है। लंबी रेंज और प्रीमियम फीचर्स के साथ यह कार इलेक्ट्रिक सेडान बाजार में नया विकल्प बन सकती है।

खरीदने से पहले थोड़ा इंतजार हो सकता है फायदेमंद

अगर आप आने वाले एक-दो साल में कार बदलने की सोच रहे हैं, तो यह आने वाली सेडान कारों की लिस्ट आपके काम की हो सकती है। नए मॉडल्स के आने से न सिर्फ ज्यादा विकल्प मिलेंगे, बल्कि मौजूदा कारों की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में फैसला सोच-समझकर लेना ही बेहतर रहेगा।