AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

राम जन्मभूमि आंदोलन से लंबे समय तक जुड़े रहे संत और पूर्व सांसद डॉ. रामविलास वेदांती का 15 दिसंबर को रीवा में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके जाने से संत समाज, राम भक्तों और राजनीतिक जगत में शोक की लहर है। वे राम मंदिर को जीवन का संकल्प मानते थे।
डॉ. रामविलास वेदांती का नाम उन लोगों में लिया जाता है। जिन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन को सिर्फ एक मुद्दा नहीं, बल्कि जीवन का उद्देश्य बना लिया था। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में 7 अक्टूबर 1958 को जन्मे वेदांती साधारण परिवार से थे। लेकिन विचारों में असाधारण थे। शुरुआती पढ़ाई के बाद उन्होंने संस्कृत, वेदांत और धर्मग्रंथों का गंभीर अध्ययन किया। रामायण, महाभारत और पुराणों पर उनकी पकड़ के कारण वे प्रभावशाली वक्ता के रूप में पहचाने जाने लगे।
युवावस्था में ही उन्होंने संत जीवन अपनाया। अयोध्या से जुड़कर राम जन्मभूमि आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। वे राम जन्मभूमि न्यास से जुड़े और देशभर में होने वाली धार्मिक सभाओं में राम मंदिर के पक्ष में खुलकर अपनी बात रखते रहे। उनके प्रवचनों में मर्यादा पुरुषोत्तम राम, हिंदू समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश साफ दिखता था।
राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान उन्होंने कई बार जेल भी काटी। 6 दिसंबर 1992 के घटनाक्रम में उनका नाम आरोपी के रूप में सामने आया। लेकिन बाद में अदालत से उन्हें राहत मिली। वे हमेशा कहते थे कि राम मंदिर आस्था और न्याय दोनों का प्रतीक है।
राजनीति में भी वे सक्रिय रहे। भारतीय जनता पार्टी से जुड़े वेदांती 1996 में मछली नगर और 1998 में अयोध्या (फैजाबाद) से लोकसभा पहुंचे। संसद में उन्होंने राम मंदिर, धर्म और सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दे जोरदार ढंग से उठाए। उनका मानना था कि मंदिर निर्माण केवल ईंट-पत्थर का काम नहीं, बल्कि समाज की पहचान से जुड़ा सवाल है।
सामाजिक जीवन में भी वे लगातार सक्रिय रहे। वे हिंदू समाज को जोड़ने की बात करते थे। राम मंदिर को सांस्कृतिक विरासत बताते थे। 15 दिसंबर 2025 को मध्य प्रदेश के रीवा में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन को राम भक्तों के लिए बड़ी क्षति माना जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार अयोध्या में किए जाने की तैयारी है। जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Updated on:
15 Dec 2025 09:47 pm
Published on:
15 Dec 2025 05:16 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।