
वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री फोटो सोर्स पत्रिका
UP Budget 2026: योगी सरकार ने अयोध्या के सर्वांगीण विकास के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस राशि से राम नगरी के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा और पर्यटन सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
UP Budget 2026: प्रदेश सरकार ने अयोध्या को वैश्विक पर्यटन नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बजट में दिए गए 100 करोड़ रुपये से शहर के आधारभूत ढांचे को बेहतर बनाया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आधुनिक और सुगम सुविधाएं मिल सकें।
योजना के तहत सरयू तट का सौंदर्यीकरण किया जाएगा, ताकि वहां आने वाले लोगों को साफ-सुथरा और आकर्षक वातावरण मिले। इसके साथ ही प्राचीन मंदिरों के पुनर्निर्माण और संरक्षण का काम भी तेज किया जाएगा। शहर की सड़कों को चौड़ा और मजबूत बनाया जाएगा। जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु रहे और जाम की समस्या कम हो।
यात्रियों के लिए पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, शौचालय और सुरक्षा जैसी सुविधाओं को भी बेहतर किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इन विकास कार्यों से अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान मजबूत होगी। साथ ही रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। यह निवेश अयोध्या की ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए उसे आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के व्यापक विजन का हिस्सा है।
Updated on:
11 Feb 2026 01:03 pm
Published on:
11 Feb 2026 01:02 pm
