
बिहार में NDA की प्रचंड वापसी: Image Source - 'X' @kpmaurya1
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी और उसके अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। आजमगढ़ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पूरी तरह फ्रस्ट्रेशन में हैं और समाजवादी पार्टी का तथाकथित पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) अब नहीं चलने वाला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा जनता को गुमराह करने के लिए फर्जी पीडीए का सहारा ले रही है, लेकिन प्रदेश की जनता सच्चाई समझ चुकी है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम कर रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था, विकास और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर सरकार ने ऐतिहासिक काम किए हैं, जबकि सपा के शासनकाल में केवल परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से जुड़े अपमान के मामले पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने शंकराचार्य से अपील की कि वे अपना विरोध समाप्त करें, क्योंकि सरकार न्यायपूर्ण कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
UGC से जुड़े मुद्दे पर बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि इस मामले में कोई भी नाराज नहीं है। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य किसी को पीछे छोड़ना नहीं, बल्कि जो लोग किसी कारणवश पीछे रह गए हैं, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए जरूरी और सकारात्मक कदम उठाना है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और सभी वर्गों को समान अवसर देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।
उपमुख्यमंत्री ने अंत में कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश को विकास के नए आयाम पर ले जाने के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास कर रही है और आने वाले समय में इसका लाभ जनता को साफ तौर पर दिखाई देगा।
Published on:
22 Jan 2026 09:11 pm
बड़ी खबरें
View Allआजमगढ़
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
