
oplus_2
Azamgarh Education: जनपद के शिक्षा विभाग में बड़े घोटाले की आहट से हड़कंप मच गया है। श्री देवा नंद संस्कृत उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाचार्य व शिक्षकों की नियुक्ति में नियमों की अनदेखी किए जाने का मामला सामने आया है। संयुक्त शिक्षा निदेशक नवल किशोर के निर्देश पर शहर कोतवाली पुलिस ने प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य, दो शिक्षिकाओं, प्रधान सहायक तथा विद्यालय प्रबंधक समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद अधिनियम-2000 एवं विनियमावली-2009 के प्रावधानों के बावजूद विद्यालय में नियुक्तियों का अनुमोदन किया गया। आरोप है कि बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति और शासन स्तर पर अनुदान बहाली के निर्णय के अभाव में ही प्रधानाचार्य रिंकी यादव तथा शिक्षिकाएं प्रियंका व अलका त्रिपाठी के अनुमोदन पत्र जारी कर दिए गए, जबकि ऐसा करना प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक के अधिकार क्षेत्र में नहीं था।
जांच में यह भी सामने आया कि अनुमोदन पत्रों पर अधिकारी के हस्ताक्षर के नीचे किसी कार्यालय सहायक के हस्ताक्षर नहीं थे, जिससे पूरी प्रक्रिया संदिग्ध मानी जा रही है। मामले में पहले अनुमोदन निरस्त करने की बात कही गई, लेकिन बाद में वही पत्र व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे जाने से संदेह और गहरा गया।
बताया जा रहा है कि विद्यालय वर्ष 2015 में अनुदान सूची में शामिल हुआ था, लेकिन 2016 में शिकायतों के बाद अनुदान रोक दिया गया था। अनुदान बहाली का मामला अभी शासन स्तर पर लंबित है। इसके बावजूद केवल विद्यालय प्रबंधन के पत्र के आधार पर नियुक्तियों का अनुमोदन करना सरकारी सेवक आचरण नियमावली के उल्लंघन की श्रेणी में आता है।
एएसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली पुलिस ने प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य रिंकी यादव, शिक्षिकाएं प्रियंका व अलका त्रिपाठी, प्रधान सहायक विधि चन्द्र यादव तथा विद्यालय प्रबंधक श्रीकृष्ण मिश्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की विवेचना जारी है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
संबंधित विषय:
Published on:
12 Feb 2026 09:23 pm
टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ (0)