AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

बागपत जिले के बावली गांव में प्रेम संबंध का एक दर्दनाक अंत सामने आया। युवक ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मार दी। फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह हुई इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिजन सदमे में हैं।
बागपत जिले के बड़ौत थाना क्षेत्र के बावली गांव की है। बताया जाता है कि गांव के रहने वाले राजेश का 22 वर्षीय बेटा सतनाम और इसी गांव के लख्मी की 21 वर्षीय बेटी गुड्डन के बीच पिछले करीब दो साल से प्रेम संबंध था। दोनों के घरों की दूरी महज 50 मीटर थी। इसी नजदीकी के चलते दोनों में बातचीत और मिलना-जुलना होता था। इस रिश्ते को लेकर पहले भी गांव और परिवार में विवाद हो चुका था।
घटना वाले दिन सुबह सतनाम अपने घर से निकलकर गुड्डन के घर पहुंचा। उस समय गुड्डन घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। बहस बढ़ने पर सतनाम ने अचानक कमर से तमंचा निकाला और गुड्डन के सिर पर गोली चला दी। गोली उसकी कनपटी को चीरते हुए निकल गई। वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी।
फायरिंग के बाद सतनाम वहां से भागकर अपने घर पहुंच गया। आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। गुड्डन के पिता उस समय ड्यूटी पर थे। मां खेत गई हुई थी। पड़ोसियों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। गंभीर हालत में गुड्डन को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इधर, घटना के करीब आधे घंटे बाद खबर मिली कि सतनाम ने अपने ही घर के आंगन में लगे नीम के पेड़ से फांसी लगा ली है। परिजन उसे तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। सतनाम खेती-किसानी करने वाले परिवार से था। कुछ समय पहले ही पंजाब से काम छोड़कर घर आया था।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि यह प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला है। युवक ने पहले युवती की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Updated on:
26 Dec 2025 09:28 am
Published on:
25 Dec 2025 04:26 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।