AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Rape : यूपी के बागपत के बिनौली में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने अकेली रह रही वृद्ध महिलाओं की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यहां 75 वर्षीय एक महिला के साथ तमंचे के बल पर रेप किए जाने की घटना प्रकाश में आई है। आरोपों के अनुसार इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब महिला अपने घर में अकेली थी।
पुलिस से की गई शिकायत के अनुसार घटना बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जिस महिला के साथ यह घटना घटी है उसका बड़ा बेटा मेरठ में रहता है और छोटा बेटा गांव में ही रहता है। छोटे बेटा मानसिक रूप से कमजोर है तो वह गांव में इधर-उधर घूमता रहता है। इसी गांव में रहना वाला एक दूसरा परिवार इस महिला की देखभाल करता है। देखभाल करने वाले परिवार का घर महिला के पड़ोस में ही है। आरोपों के अनुसार सोमवार की रात को जब महिला अपने घर पर अकेली थी तो गांव का ही एक युवक जो शराब के नशे में धुत्त था महिला के घर में घुस आया।
इसने शराब के नशे में ही महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी है। विरोध करने पर महिला की कनपटी पर तमंचा तान दिया और इस तरह तमंचे का डर दिखाकर महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। इतना ही नहीं पीड़िता ने बताया क आरोपी ने किसी को भी इस घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया। अगले दिन पीड़िता ने उस परिवार को इस घटना के बारे में बताया जो महिला की देखभाल करता था। महिला की आपबीती सुनकर परिवार के सदस्य हैरान रह गए।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बनी हुई है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
24 Dec 2025 09:38 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।