AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

Baghpat murder and suicide बागपत में पंजाब के ईंट भट्ठे में काम करने वाले युवक ने लड़की के सर में गोली मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसने स्वयं को भी गोली मारने का प्रयास किया। लेकिन गोली तमंचे में ही फंस गई। फिर उसने अपने घर के पास लगे नीम के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों के ही घरों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने दोनों ही घटनास्थलों का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फील्ड यूनिट को साक्ष्य संकलन के लिए बुलाया गया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। घटना बड़ौत थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के बड़ौत थाना क्षेत्र के महावतपुर बावली गांव में निवासी सतनाम कटारिया पंजाब के ईंट भट्ठे में काम करता था, जो कुछ दिन पहले ही गांव आया था। गांव की ही रहने वाली 20 वर्षीय गुड्डन को उस समय गोली मार दी जब वह सामान लेने के लिए दुकान जा रही थी। गोली गुड्डन के सिर पर लगी और वह मौके पर ही गिर पड़ी।
सतनाम ने खुद को भी गोली मारने का प्रयास किया।लेकिन गोली तमंचे में ही फंस गई। मौत का जुनून सतनाम के सर पर चढ़ कर रहा था। उसने अपने घर के पास लगे नीम के पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गुड्डन और सतनाम के घरों में कोहराम मच गया।
परिजनों के अनुसार गुड्डन के पिता लक्ष्मी बड़ौत कोतवाली में चौकीदार हैं। घटना के समय वे ड्यूटी पर चले गए थे और मां खेत पर काम करने के लिए गई थी। गुड्डन चार बहनों में से छोटी थी। उसके भाई की भी शादी हो चुकी थी। जो अपने ससुराल गया था। सभी बहनों की भी शादी हो चुकी थी। घटना के समय गुड्डन की भाभी घर में थी।
सूचना पाकर मौके पर बड़ौत थाना पुलिस पहुंच गई। अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। फील्ड यूनिट को भी मौके पर बुलाया गया। दोनों ही घटनास्थलों से साक्ष्य एकत्र किए। बताया गया कि सतनाम गुड्डन से एकतरफा प्यार करता था। जिस पर शादी का दबाव भी बना रहा था। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार राय ने बताया कि लड़की को सीएचसी बड़ौत में डॉक्टर ने मृत घोषित किया है। फील्ड यूनिट ने घटनास्थलों से साक्ष्य एकत्र किए हैं। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
संबंधित विषय:
Published on:
26 Dec 2025 08:03 am


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।