14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सैटेलाइट अस्पताल: रिंग रोड पर घायलों के लिए बनेगा संजीवनी

जयपुर. राजधानी जयपुर के निकट ग्रामीणाें के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रहलादपुरा औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से प्रतीक्षित 50 बेड का अत्याधुनिक सैटेलाइट अस्पताल अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। लगभग 18 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित यह आधुनिक चिकित्सा केंद्र फर्नीचर, उपकरण इंस्टॉलेशन […]

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
चिकित्सालय का भवन।

चिकित्सालय का भवन।

जयपुर. राजधानी जयपुर के निकट ग्रामीणाें के लिए स्वास्थ्य सेवाओं में नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। प्रहलादपुरा औद्योगिक क्षेत्र में लंबे समय से प्रतीक्षित 50 बेड का अत्याधुनिक सैटेलाइट अस्पताल अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। लगभग 18 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित यह आधुनिक चिकित्सा केंद्र फर्नीचर, उपकरण इंस्टॉलेशन और अंतिम फिनिशिंग के बाद जनता को समर्पित होने के लिए तैयार है। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) द्वारा रिंग रोड के निकट विकसित यह अस्पताल क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं में ऐतिहासिक सुधार का वाहक बनेगा।

क्षेत्र की स्वास्थ्य जरूरतों को करेगा पूरा

प्रहलादपुरा, शिवदासपुरा, माहला, मोहनपुरा, फागी रोड क्षेत्र और आसपास के गांवों के हजारों लोग अब तक छोटी-छोटी बीमारियों के लिए भी जयपुर शहर के बड़े अस्पतालों तक जाने को विवश थे। नए सैटेलाइट अस्पताल के शुरू होने से स्थानीय निवासियों को नजदीक ही बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। इससे न केवल समय की बचत होगी बल्कि इलाज पर होने वाला अनावश्यक खर्च भी कम होगा। अस्पताल में ओपीडी, आईपीडी, आपातकालीन सेवाएं, जांच सुविधाएं, प्रसूति सेवाएं और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था की गई है। इसे क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप आधुनिक ढांचे में तैयार किया गया है।

दुर्घटनाओं में घायल मरीजों के लिए बड़ी राहत

टोंक रोड और रिंग रोड पर बढ़ते ट्रैफिक के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। अब तक घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल या एसएमएस अस्पताल ले जाना पड़ता था, जिसके चलते कई बार लंबी दूरी में ही मरीज की जान चली जाती थी। नए अस्पताल के शुरू होने के बाद घायलों को तुरंत प्राथमिक उपचार मिलेगा।

श्रमिकों और कर्मचारियों को भी मिलेगा लाभ

औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले हजारों श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए यह अस्पताल बेहद उपयोगी साबित होगा। कार्यस्थल पर होने वाली दुर्घटनाओं या स्वास्थ्य समस्याओं में तत्काल चिकित्सा उपलब्ध कराए जाने से क्षेत्र की उत्पादकता और सुरक्षा में वृद्धि होगी।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!