
फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, महिला और दो बच्चियां की मिली लाश
बहराइच जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में रविवार को एक महिला और उसकी दो मासूम बेटियों की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। महिला पक्ष ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का गंभीर आरोप लगाते हुए महिला के पति, ससुर और सास के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक थाना खैरीघाट क्षेत्र के शिवपुर टापू बोझी गांव निवासी रामचन्द्र गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री आशा का विवाह करीब बारह वर्ष पूर्व पयागपुर थाना क्षेत्र के विशेश्वरगंज निवासी विष्णु पुत्र बजरंगी से किया था। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दहेज की मांग की जाती रही और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था।
घटना 10 जनवरी की रात की बताई जा रही है, जब पीड़िता आशा उर्फ मीना और उसकी दो बेटियों के बारे में सूचना मिली कि उनकी मौत हो गई है। पीड़ित पिता का आरोप है कि आशा और उसकी बड़ी बेटी का शव तालाब के पास मिला, जबकि छोटी बेटी का शव नहीं मिला। परिजनों का दावा है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि ससुराल पक्ष द्वारा की गई हत्या है।
पीड़ित पक्ष ने आशंका जताई है कि आशा और उसकी दोनों बेटियों को दहेज के लिए प्रताड़ित कर मार डाला गया और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शवों को तालाब के पास फेंका गया। इस मामले में पति, ससुर और सास के खिलाफ नामजद आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Published on:
11 Jan 2026 02:11 pm
टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ (0)