
कट्टरपंथी बात करने वाले युवकों का वीडियो वायरल। फोटो सोर्स-Video Grab
Trending Viral Video: एक ओर त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पीस कमेटी की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर रुपईडीहा इलाके के 3 युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवकों की कथित कट्टरपंथी बातें सामने आ रही हैं, लेकिन इस पर कार्रवाई करने के बजाय पुलिस द्वारा पूरे मामले को दबाए जाने की चर्चा है। इसके पीछे क्या कारण रहे, यह बात भी अब सार्वजनिक रूप से उठने लगी है।
हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए IG ने इसका संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दे दिए गए हैं। वायरल हो रहे वीडियो में 3 युवक एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं, जिनमें से एक ने गुलाबी शर्ट पहन रखी है, जबकि 2 युवक सफेद शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो बनाने वाला चौथा युवक कैमरे के पीछे है। आसपास की आवाजों से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि वीडियो रिकॉर्ड किए जाने के समय वहां और भी लोग मौजूद थे।
वायरल वीडियो में टोपी पहने एक युवक खुले तौर पर भड़काऊ और आपत्तिजनक बयान देता नजर आ रहा है। वह कहता है कि “पत्थर में रहना है तो पत्थर बनना सीखो, धर्म को बचाना है तो कट्टर बनना सीखो। वरना कुछ दिनों में घर-घर चिट्ठी बांटी जाएगी, इस्लाम कबूल करो, नहीं तो सबकी गर्दन काट दी जाएगी।” इसके बाद वीडियो में मौजूद सभी युवक धर्म विशेष के नारे लगाते हुए दिखाई देते हैं।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो बाबागंज इलाके का है और वीडियो में नजर आने वाले युवकों की पहचान भी स्थानीय स्तर पर हो गई थी। जानकारी मिलने के बाद बाबागंज चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी इन सभी युवकों को चौकी पर लेकर भी आए थे, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि मामले में कोई ठोस कार्रवाई करने के बजाय सभी को छोड़ दिया गया। आखिर ऐसा क्यों किया गया, इसे लेकर पूरे इलाके में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
हालांकि, जैसे ही यह वायरल वीडियो पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन मंडल अमित पाठक तक पहुंचा, उन्होंने मामले को गंभीरता से संज्ञान में लिया और तत्काल जांच के आदेश दे दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अब तक इन युवकों पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। वायरल वीडियो की पुष्टि पत्रिका न्यूज की टीम नहीं करती है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर
लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...
Published on:
12 Feb 2026 03:54 pm
टिप्पणियाँ (0)

टिप्पणियाँ (0)