11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वम को जिंदा साबित करने सरकारी दफ्तरों के चक्कर काट रहीं महिला, जाने क्या है मामला-

जीवित महिला को दस्तावेज में कर दिया गया है मृत घोषित अब स्वमं को जीवित साबित करने परेशान हो रही महिला व उसका परिवार खैरलांजी जनपद के ग्राम सावरी का मामला

2 min read
Google source verification
जीवित महिला को दस्तावेज में कर दिया गया है मृत घोषित

जीवित महिला को दस्तावेज में कर दिया गया है मृत घोषित

जिले की खैरलांजी जनपद की ग्राम पंचायत सावरी से एक गंभीर प्रशासनिक लापरवाही का मामला सामने आया है। बताया गया कि रोजगार सहायक की कथित गलत जांच रिपोर्ट में सावरी निवासी रमुला अटराहे को समग्र पोर्टल में मृत घोषित कर दिया गया है। रमुला को शासकीय योजनाओं का लाभ मिलना बंद हो गया है। स्वयं को जीवित साबित करने रमुला सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रही है, लेकिन पोर्टल में वह स्वयं को जीवित साबित नहीं कर पाईं है। पूरा मामला सामने आने पर वरिष्ठ अधिकारी सुधार कार्य करवाए जाने की बात कह रहे हैं। वहीं पीडि़त पक्ष में रमुला और पूरा परिवार परेशान है।

यह है पूरा मामला

रमुला के अनुसार ग्राम के रोजगार सहायक (जीआरएस) राजकुमार लिल्हारे की एक गलत जांच रिपोर्ट ने जिंदा इंसान को कागजों में मार दिया और मृत इंसान को जिंदा बता दिया है। इस लापरवाही के कारण वे पिछले एक वर्ष से परेशान हो रहे हैं। रोजगार सहायक ने रमुला अटराहे के पति रमेश अटराहे की मृत्यु होने पर समग्र आईडी से रमेश का नाम हटाने के बजाए उनकी पत्नी रमुला अटराहे को ही मृत बताकर आईडी से हटा दिया। अब रमुला जीवित रहने के बाद भी अपने जीवित का दस्तावेज बनाने चक्कर काट रहीं हैं।

रुपए मांगने के आरोप

महिला रमुला के अनुसार पति रमेश अटराहे की मृत्यु हो चुकी है। जिन्हें पंचायत कर्मचारी समग्र पोर्टल पर जीवित बता रहे हैं और मैं जीवित हॅू लेकन मुझे मृत बता रहे हैं। यह सारी गलती रोजगार सहायक की है। रमुला का आरोप है कि यह काम जानबूझकर किया गया है, ताकि समग्र आईडी से नाम हटाकर उनके हक के लाभों में गड़बड़ी की जा सके। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जीआरएस दस्तावेज सुधारने के लिए पैसा की मांग कर रहा हैं।

कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग

महिला रमुला ने जिला प्रशासन, कलेक्टर, सीईओ और पंचायत के अधिकारियों से मांग की है कि समग्र आईडी में उसका नाम जोड़ा जाए और पति का नाम हटाया जाए। साथ ही एक साल से दफ्तरों के चक्कर काट रहीं है, उसके जिम्मेदार रोजगार सहायक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। ताकि भविष्य में ऐसी गलती से पूरा परिवार परेशान ना हो।

इनका कहना हैं।

रमुला अटराहे का समग्र आईडी से नाम हट गया है। पीडि़त रमुला को पुन: दस्तावेज में जीवित करने जनपद, जिला पंचायत और कलेक्टर को आवेदन किया गया है।
दीपिका दमाहे, सरपंच सावरी

गांव की रमुला अटराहे के पति की मृत्यु होने के बाद नाम हटाने के चलते समग्र आईडी से उनका नाम हट गया था, उन्हें जोडऩे के लिए कार्रवाई की गई हैं। जल्द ही नाम जोड़ा जाएगा।
राजकुमार लिल्हारे, रोजगार सहायक सावरी

महिला रमुला को समग्र पोर्टल से हटाने को लेकर जांच की जाएगी। त्रुटि का सुधार किया जाएगा और दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
अभिषेक सराफ, सीईओ जिला पंचायत बालाघाट