7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बालाघाट, Jun 07, 2026

पहले सफाई और सिंचाई फिर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

सागौन वन वैनगंगा घाट बूढ़ी पर भागीरथ बनने की दिखी होड़, आम से खास ने बंटाया हाथ तो साफ हुआ नदी का किनारा, ‘पत्रिका’ अमृतम् जलम् अभियान

Balaghat

Balaghat Amritam jalam abhiyan (sorse-Patrika)

बालाघाट. ‘पत्रिका’ अमृतम् जलम् अभियान के तहत सागौन वन वैनगंगा घाट बूढ़ी पर श्रमदान करने रविवार को हुजूम उमड़ा। घाट की साफ-सफाई करने के साथ वहां लगे पौधों की क्यारियां बनाई गई। पौधों की सिंचाई की गई। उपस्थितजनों ने पर्यावरण व जलश्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया। श्रमदान करने वालों ने ‘पत्रिका’ अभियान की सराहना की।

घाट पर की साफ-सफाई अभियान

सुबह छह बजे हरियाली समिति, हम फाउंडेशन, मुलना स्टेडियम योग समिति, जन अभियान परिषद के पदाधिकारी व सदस्य तथा बूढ़ी के नागरिक पहुंचे। सभी ने घाट पर फैले कचरे को साफ किया। बाल्टी में पानी भरकर वहां लगे पौधों की सिंचाई की। इसके पूर्व कई पौधों की क्यारियों को सही किया, वहां उपस्थित हर किसी में श्रमदान कर भागीरथी बनने की होड़ देखी गई। घाट पहुंचने वाले अलग-अलग टोलियों में साफ-सफाई में हाथ बंटा रहे थे। सभी ने एक स्वर में कहा कि यहां न तो गंदगी करेंगे और न ही किसी को करने देंगे।

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

पर्यावरण व जलश्रोतों के संरक्षण का संकल्प लिया। अपने-अपने मोहल्ले में लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने की बात कही। नदी, तालाब सहित सार्वजनिक स्थानों पर समय निकालकर नियमित श्रमदान करने तथा इस तरह के अभियान में बढ़ चढकऱ हिस्सा लेने का संकल्प लिया। एड. वायआर बिसेन, युनूस खान, खुर्शीद कुरैशी, अजय उके, रफी अंसारी, चुन्नीलाल बिसेन, कुंजीलाल बिसेन, ओमकार भगत, मोहन आचार्य, डॉ. डीपी राणा, एसएल पिछोड़े, बालिकराम पारधी, राजेश तरवरे, विजय राहंगडाले, रामचरण क्षीरसागर, ऋषभ तरवरे, स्मृत बिसेन, शंकरलाल टेकाम आदि उपस्थित रहे।

घाट की सफाई हमारा दायित्व

वैैनगंगा घाट की साफ-सफाई हम सभी का दायित्व है। श्रमदान करने के बाद अच्छा लगा। नियमित श्रमदान कर घाट को चकाचक रखा जाएगा ताकि यहां आने वाले लोगों को अच्छा लगे।
- गजेंद्र शरणागत

पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
सागौन वन वैनगंगा घाट पर श्रमदान करने वालों की होड़ रही। सभी के साथ हाथ बंटाकर बहुत अच्छा लगा। घाट भी साफ-सुथरा नजर आ रहा है। सभी ने जल व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है। यह अच्छा प्रयास है।
- एफएल बिसेन

हर किसी को आना होगा आगे

पर्यावरण संरक्षण जरूरी है। हर किसी को इसके लिए आगे आना होगा। ‘पत्रिका’ अखबार का यह प्रयास ‘जल है तो कल है’ वाक्य को सार्थक कर रहा है। अमृतम जलम अभियान से नदी व तालाब किनारे को साफ-सुथरा करने का प्रयास जारी है।
- अजय ठाकुर

कटान रोकने में मिलेगी मदद

वैनगंगा घाट पर किए गए पौधारोपण से कटान को रोकने में मदद मिलेगी। पौधों को पेड़ बनाने किए जा रहे प्रयास में श्रमदान करने के बाद अच्छा लगा। ‘पत्रिका’ का यह प्रयास अनुकरणीय है। जलश्रोत व पर्यावरण संरक्षण के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए।
- विजय सूर्यवंशी

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें