11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लालबर्रा क्षेत्र में मछुआ समितियों में गैर-मछुवारों के कब्जे पर मछुवारों का विरोध

ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग

2 min read
Google source verification
ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग

ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग

लालबर्रा क्षेत्र के मत्स्य सहकारी समितियों में गैर-मछुवारों के प्रवेश और विभिन्न पदों पर आसीन होने से वंशानुगत मछुवारों का रोजगार प्रभावित होने के मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। राजीव गांधी मछुआ समिति बोरी, अंत्योदय मालगोंदी समिति और टेकाड़ी जलाशय मछुआ समितियों से जुड़े मछुवारों ने गुरुवार को मत्स्य कार्यालय बालाघाट और विधायक अनुभा मुंजारे के सरकारी आवास पर ज्ञापन सौंपकर तीन सूत्रीय मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई है।
मछुवारों का आरोप है कि गैर-मछुवारों ने समितियों में अपना कब्जा जमा लिया है। वंशानुगत ढीमर मछुवारों का मत्स्यखेट से रोजगार छीन लिया है। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों से कार्यालयों के चक्कर लगाने और शिकायतों के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने अधिकारियों पर कार्रवाई के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया।

ज्ञापन में मछुवारों ने कहा कि मप्र मत्स्य नीति 2008 में स्पष्ट रूप से प्राथमिकता वंशानुगत मछुवारों को दी गई है, लेकिन समितियों में फर्जी सदस्य और गैर-मछुवार पदस्थ होकर उनका अधिकार छीन रहे हैं। उन्होंने मांग की कि सभी गैर-मछुवार सदस्य तत्काल समितियों से हटाए जाएं, वंशानुगत मछुवारों को मत्स्यखेट का प्राथमिक अधिकार दिया जाए और कार्यक्षेत्र में मौजूद विसंगतियों को दूर किया जाए। मछुवारों ने यह भी कहा कि राजीव गांधी मछुआ समिति बोरी में अन्य जाति के गैर-मछुवार अध्यक्ष तानाशाही रवैया अपनाकर वंशानुगत मछुवारों को समिति से हटाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने समिति में तत्काल प्रशासक की नियुक्ति और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन सौंपते हुए मछुवारों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो वे सडक़ों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

उनका कहना है कि पिछले दो वर्षों से लगातार लालबर्रा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने विजय काकड़े को उसकी नाजुक स्थिति देखते हुए उच्च स्तरीय उपचार के लिए नागपुर रेफर कर दिया। वहीं, प्रकाश हट्टेवार को जिला अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।