4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ballia News: बन गई मृत रेलवे कर्मचारी की फर्जी पत्नी,11 साल तक लेती रही पेंशन, शिकायत के बाद विभाग में मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में फैमिली पेंशन से जुड़ा एक चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है। मृत रेलवे कर्मचारी की पत्नी बनकर एक महिला ने करीब 11 साल तक अवैध रूप से फैमिली पेंशन हासिल की। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के […]

less than 1 minute read
Google source verification
Ballia news

Ballia news, pic- सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में फैमिली पेंशन से जुड़ा एक चौंकाने वाला फर्जीवाड़ा सामने आया है। मृत रेलवे कर्मचारी की पत्नी बनकर एक महिला ने करीब 11 साल तक अवैध रूप से फैमिली पेंशन हासिल की। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार, रसड़ा थाना क्षेत्र के भेलाई गांव निवासी धर्मेंद्र यादव की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में पार्वती देवी, मालधनी यादव के परिवार के एक अन्य अज्ञात सदस्य और विकासखंड कार्यालय रसड़ा के अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता के अनुसार, गांव के रहने वाले मालधनी यादव रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे, जिनका निधन 28 अगस्त 2007 को हो गया था। उनकी मृत्यु के बाद उनकी पत्नी प्रभावती देवी को फैमिली पेंशन का लाभ मिल रहा था। प्रभावती देवी की भी मृत्यु 21 मार्च 2014 को हो गई।

फ़र्जी दस्तावेज लगाकर पेंशन लेने का आरोप


आरोप है कि इसके बाद मालधनी यादव के परिजनों ने पार्वती देवी को प्रभावती देवी बताकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे फैमिली पेंशन ट्रांसफर करा ली और यह सिलसिला कई वर्षों तक चलता रहा।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विकासखंड कार्यालय के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से यह फर्जीवाड़ा संभव हुआ, जिसकी वजह से पेंशन का भुगतान लगातार होता रहा।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार गुप्ता ने बताया कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। फिलहाल पार्वती देवी समेत अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।