14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ballia News: जिला विद्यालय निरीक्षक को कोर्ट ने जारी किया अवमानना नोटिस, हाईकोर्ट से स्थगन के बाद भी शिक्षकों को भी नहीं दिया था वेतन

Ballia News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शिक्षकों के वेतन पर रोक संबंधी आदेश पर स्थगन के बावजूद भुगतान न किए जाने को गंभीरता से लेते हुए बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को अवमानना नोटिस जारी किया है। अदालत ने एक माह के भीतर आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी […]

Google source verification
पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
Ballia news

Ballia news, pic- सोशल मीडिया

Ballia News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शिक्षकों के वेतन पर रोक संबंधी आदेश पर स्थगन के बावजूद भुगतान न किए जाने को गंभीरता से लेते हुए बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को अवमानना नोटिस जारी किया है। अदालत ने एक माह के भीतर आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं हुई तो 16 मार्च को संबंधित अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से न्यायालय में उपस्थित होना होगा।
यह आदेश न्यायमूर्ति रोहित रंजन अग्रवाल की एकल पीठ ने मनीष कुमार गुप्ता, प्राची तिवारी समेत अन्य की ओर से दाखिल अवमानना याचिका पर सुनवाई के दौरान पारित किया।

जानिए याचिका में किया अपील किया गया


याचिकाकर्ताओं की ओर से बताया गया कि उनकी नियुक्ति बलिया के सिवन कलां स्थित आदर्श संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर हुई थी। डीआईओएस द्वारा 27 अगस्त 2024 और 9 सितंबर 2024 को आदेश जारी कर शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया था।


इन आदेशों को चुनौती देते हुए शिक्षकों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर अदालत ने डीआईओएस के आदेशों पर रोक लगाते हुए वेतन सहित बहाली का निर्देश दिया था। इसके बावजूद अब तक आदेश का पालन नहीं किया गया। कोर्ट ने इस स्थिति को प्रथम दृष्टया अवमानना मानते हुए डीआईओएस को नोटिस जारी किया है और शीघ्र अनुपालन के निर्देश दिए हैं।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?

लव सोनकर

लव सोनकर

लव सोनकर - 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई संस्थानों में अपना योगदान दि है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता ए...और पढ़ें...


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना

टिप्पणियाँ (0)

पत्रिका ने चुना
कोई टिप्पणी नहीं है। पहले टिप्पणी करने वाले बनें!