Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

जल संचयन में बालोद जिले ने किया उत्कृष्ट कार्य, आज राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जल संचयन जन भागीदारी (जेएसजेबी 1.0) के तहत जोन 2 मेें शामिल बालोद जिला को बेस्ट परफॉर्मिंग जिले के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर 2 करोड़ रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान करेंगी।

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जल संचयन जन भागीदारी (जेएसजेबी 1.0) के तहत जोन 2 मेें शामिल बालोद जिला को बेस्ट परफॉर्मिंग जिले के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर 2 करोड़ रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जल संचयन जन भागीदारी (जेएसजेबी 1.0) के तहत जोन 2 मेें शामिल बालोद जिला को बेस्ट परफॉर्मिंग जिले के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर 2 करोड़ रुपए प्रोत्साहन राशि प्रदान करेंगी। राष्ट्रपति 18 नवंबर को विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उत्कृष्ट कार्यों के लिए कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा को सम्मानित करेंगी।

जिलेवासियों को दी बधाई

कलेक्टर ने जिले को प्राप्त हो रहे इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा सभी जनप्रतिनिधियों, नागरिकों सहित पूरे जिलेवासियों के प्रति आभार माना है। उन्होंने कहा कि जिले के सभी वर्गों एवं संपूर्ण जिलेवासियों के सहयोग से जिले को यह उपलब्धि हासिल हो पाई है। जिन्होंने अभियान में अपनी सक्रिय सहभागिता करते हुए जल एवं पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन में भागीदारी निभाई है। उन्होंने इस उलपब्धि के लिए जिलेवासियों को शुभकामनाएं भी दी हैं।

यह भी पढ़ें :

Photo Story : घोघोपुरी मार्ग के मेंटेनेंस से ग्रामीणों का आवागमन हुआ सुगम

एक लाख से अधिक नवीन जल संरचनाओं का किया निर्माण

बालोद जिले में जल संचयन, जन भागीदारी अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं के माध्यम से एक लाख 6 हजार 677 नवीन जल संरचनाओं का निर्माण किया गया है। ेपूर्व निर्मित 30 हजार 849 जल स्रोतों में सामूहिक श्रम के माध्यम से मरम्मत एवं साफ सफाई की व्यवस्था की गई। ग्राम पंचायतों के माध्यम से जल भराव वाले स्थानों का चिन्हांकन कर नवीन जल स्रोतों का निर्माण किया गया। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों में 10 हजार वाटर रिचार्ज पिट का निर्माण किया गया है। वन क्षेत्र में जल संरचनाओं के साथ मृदा एवं जल संरक्षण के कार्य अंतर्गत 3 लाख 88 हजार पौधरोपण किया गया।

27 हजार घरों सोकपिट का निर्माण किया

अभियान से प्रेरित होकर ग्रामीणों ने स्वपे्ररणा एवं निजी राशि से 27 हजार से अधिक घरों में सोकपिट संरचना का निर्माण किया। इसके अलावा एक लाख 9 हजार 273 स्टेगर्ड कंटूर टैंक का निर्माण किया गया है। कुल 140 अमृत सरोवर का निर्माण किया गया। जिले में एक हजार 944 सामुदायिक तालाब, 6 हजार 160 निजी डबरी, तालाब निर्माण किया गया है।

यह भी पढ़ें :

Eye Screening : महिलाओं और बुजुर्गों के मिट गए फिंगर प्रिंट, आंख स्क्रीनिंग कर बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड

672 नदियों को पुनरूद्धार किया

जिले में 399 मिनी परकुलेशन टैंक, 06 हजार 614 लूज बोल्डर चेक डेम, 672 नदियों का पुनरूद्धार किया गया है। जिले में 69 स्टॉप डेम, 316 गेबियन चेक डेम, 423 कुंआ का निर्माण किया गया है। जिले में कुल 44 हजार 49 वाटर रिचार्ज पिट का निर्माण किया गया है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar