AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
Groundwater Level : भारत सरकार जल संचयन जन भागीदारी (जेएसजेबी 1.0) के तहत उल्लेखनीय कार्यों के लिए बालोद जिले को 2 करोड़ रुपए का प्रोत्साहन राशि प्रदान करेगी। पूरे देश में बालोद जिले को बेस्ट परफॉर्मिंग जिले के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर यह प्रोत्साहन राशि प्रदान की जा रही है। जल संचयन एवं जन भागीदारी (जेएसजेबी 1.0) के तहत जोन-2 में शामिल बालोद जिले में कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के लिए किए गए बेहतरीन कार्यों के फलस्वरूप बालोद जिले को महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होने जा रही है।

जिले में जल संचयन, जन भागीदारी अभियान के तहत विभिन्न योजनाओं के माध्यम से एक लाख 6 हजार 677 नवीन जल संरचनाओं का निर्माण किया गया है। साथ ही पूर्व निर्मित 30 हजार 849 जल स्रोतों में सामूहिक श्रम के माध्यम से मरम्मत एवं साफ सफाई की व्यवस्था की गई।
यह भी पढ़ें :
ग्राम पंचायतों के माध्यम से जल भराव वाले स्थानों का चिन्हांकन कर नवीन जल स्रोतों का निर्माण किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों में 10 हजार वाटर रिचार्ज पिट का निर्माण किया गया है। वन क्षेत्र में जल संरचनाओं के साथ मृदा एवं जल संरक्षण के कार्य अंतर्गत 3 लाख 88 हजार पौधरोपण किया गया।
यह भी पढ़ें :
जिले में अभियान से प्रेरित होकर ग्रामीणों ने स्वपे्ररणा एवं निजी राशि से 27 हजार से अधिक घरों में सोकपिट संरचना का निर्माण किया गया है। जिले में एक लाख 9 हजार 273 स्टेगर्ड कंटूर ट्रेंच का निर्माण किया। जिले में कुल 140 अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है। जिले में 1944 सामुदायिक तालाब, 6 हजार 160 निजी डबरी/तालाब निर्माण किया गया है।
जिले में 399 मिनी परकुलेशन टैंक, 6 हजार 614 लूज बोल्डर चैक डेम, 672 नदियों का पुनरूद्धार किया गया है। जिले में 69 स्टापडेम, 316 गेबियन चेक डेम, 423 कुआं का निर्माण किया गया है। जिले में कुल 44 हजार 49 वाटर रिचार्ज पिट का निर्माण किया गया है। भारत सरकार के सभी मानकों के आकलन के आधार पर बालोद जिले को प्रथम स्थान हासिल हुआ है।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
25 Sept 2025 11:41 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।