8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rape News: बीमार बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म, दो युवकों ने घर में घुसकर की घिनौनी हरकत, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Rape News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बीमार और अशक्त बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर दोनों […]

2 min read
Google source verification
बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म (फोटो सोर्स- iStock)

बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म (फोटो सोर्स- iStock)

Rape News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बीमार और अशक्त बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Rape News: जानें पूरा मामला

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 6 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 2 बजे की बताई जा रही है। आरोप है कि दो युवक जबरन पीड़िता के घर में घुसे और वहां मौजूद बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। इस दौरान एक आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया, जबकि दूसरा आरोपी मौके पर खड़े होकर उसे संरक्षण देता रहा। जब शिकायतकर्ता मौके पर पहुंची, तो दोनों आरोपी उसे देखकर तुरंत वहां से फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़िता की ओर से सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 105/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(k) एवं 332(b) में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने सिटी कोतवाली थाना प्रभारी को तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने स्वीकार किया कि श्याम यादव ने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया, जबकि मोहन पंजवानी ने इस अपराध में उसका साथ देते हुए मौके पर मौजूद रहकर उसे संरक्षण प्रदान किया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

बड़ी खबरें

View All

बलोदा बाज़ार

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग