5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बलरामपुर, Jun 05, 2026

बलरामपुर में 293 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम योगी बोले- अब नहीं लौटेगा गुंडाराज

CM Yogi Adityanath: बलरामपुर दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 293 करोड़ रुपये की 75 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने बलरामपुर हुए में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और सिंचाई क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र किया।

बलरामपुर में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फोटो सोर्स सूचना विभाग

बलरामपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए CM योगी आदित्यनाथ (फोटो सोर्स- सूचना विभाग)

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर बलरामपुर पहुंचे। दौरान उन्होंने तुलसीपुर क्षेत्र के चमरबोझिया गांव में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने करीब 293 करोड़ रुपये की 75 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सिंचाई और पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से काम हुआ है।

इन विकास कार्यों से बलरामपुर का स्वरूप बदल रहा है। CM ने जनसभा को संबोधित करते हुए जिले में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय बलरामपुर को प्रदेश के पिछड़े जिलों में गिना जाता था। लेकिन अब यहां तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

293 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लगभग 293 करोड़ रुपये की लागत से तैयार और प्रस्तावित 75 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम कर रही हैं।

सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ

मुख्यमंत्री ने जिले में मेडिकल कॉलेज, विश्वविद्यालय, सिंचाई परियोजनाओं और सड़क संपर्क के विस्तार को महत्वपूर्ण उपलब्धियां बताया। उन्होंने कहा कि धार्मिक और पर्यटन स्थलों के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है। महिलाओं, बेटियों तथा व्यापारियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार के अपराध या उत्पीड़न में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

बलरामपुर बेसिक शिक्षा विभाग ने नामांकन में किया बेहतर प्रदर्शन

मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में बलरामपुर की प्रगति की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा में नामांकन बढ़ा है। जिले ने इस क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है। साथ ही स्वास्थ्य, सिंचाई, सड़क और रोजगार से जुड़ी योजनाओं का लाभ भी लोगों तक पहुंच रहा है।

मुख्यमंत्री ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए प्रदर्शनी स्टॉलों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री देवीपाटन मंदिर पहुंचे। जहां उनके रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है। शनिवार सुबह मां पाटेश्वरी के दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद उनके वापस रवाना होने का कार्यक्रम तय किया गया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें