6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांदा, Jun 01, 2026

Banda News: प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को मिलने बुलाया, कार में घुमाया, फिर नशा पिलाकर दोस्तों के साथ मिलकर किया गंदा काम, 4 आरोपी गिरफ्तार

Banda Shocking Crime Case: बांदा में प्रेमी ने युवती को मिलने के बहाने बुलाया और दोस्तों संग कार में घुमाने के बाद शराब व गांजा पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

symbolic picture

प्रतीकात्मक तस्वीर

Banda Gang Rape Case: बांदा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के प्रेमी ने पहले उसे मिलने के बहाने बुलाया और फिर अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर गैंगरेप किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

प्रेम संबंध का फायदा उठाकर बुलाया

पुलिस के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव निवासी 19 वर्षीय आदित्य मिश्रा से प्रेम संबंध था। रविवार को आदित्य ने युवती को मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि इसके बाद वह अपने तीन दोस्तों के साथ कार में युवती को लेकर दिनभर अलग-अलग स्थानों पर घूमता रहा। शाम के समय आरोपी युवती को नवाब टैंक क्षेत्र ले गए। पीड़िता का आरोप है कि वहां उसे जबरन शराब और गांजा पिलाया गया। नशे की हालत में पहुंचने के बाद चारों आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी युवती को छोड़कर मौके से फरार हो गए।

देर रात घर पहुंची पीड़िता, परिजनों के उड़े होश

बताया जा रहा है कि किसी तरह देर रात युवती अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। बेटी की आपबीती सुनते ही परिवार के लोग स्तब्ध रह गए। इसके बाद परिजन तुरंत युवती को लेकर शहर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आदित्य समेत चार आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों में अमित उर्फ बिल्लू, अनिल उर्फ सौरभ उर्फ अवनीश और सत्यम शामिल हैं।

पुलिस ने दबिश देकर पकड़े आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस टीम ने देर रात अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार सुबह सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया और फिर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सभी साक्ष्यों को एकत्र किया जा रहा है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें