7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंगेतर की फोटो स्टेटस पर लगाई लिखा…धोखेबाज तू बदल गई इंजीनियर ने नैनीताल में फंदे से लटक कर दे दी जान

नैनीताल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बांदा जिले का रहने वाला 28 वर्षीय टेलीकॉम इंजीनियर सगाई टूटने से आहत होकर फंदे से लटक गया। मरने से पहले व्हाट्सऐप स्टेटस पर मंगेतर की फोटो लगाकर लिखा—“धोखेबाज, तू बदल गई”, पढ़िए पूरी कहानी।

2 min read
Google source verification
सांकेतिक तस्वीर सोर्स AI

सांकेतिक तस्वीर सोर्स AI

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बांदा जिले के रहने वाले 28 वर्षीय टेलीकॉम इंजीनियर ने सगाई टूटने से आहत होकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले उसने व्हाट्सऐप स्टेटस में मंगेतर पर धोखा देने का आरोप लगाया। जिससे मामला और भी भावुक हो गया।

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के नरैनी तहसील स्थित बक्शी का पुरवा नेवी गांव के रहने वाले विनय प्रजापति (28) उत्तराखंड के नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र में किराये के कमरे में रहते थे। वह एक टेलीकॉम कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। विनय अपने चचेरे भाई राघवेंद्र के साथ अंबेडकर नगर, वार्ड नंबर एक में रह रहे थे। राघवेंद्र भी एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं।

मंगेतर के बाद न करने से वह बहुत परेशान थे

बताया गया कि विनय की शादी बांदा की ही एक युवती से तय हुई थी। और कुछ महीने पहले दोनों की सगाई भी हो चुकी थी। शुरुआत में सबकुछ सामान्य था। लेकिन करीब एक महीने से युवती ने विनय से बातचीत करना बंद कर दी थी। बाद में सगाई भी टूट गई। इस घटना से विनय मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगे थे। वह अक्सर कहते थे कि मंगेतर उनसे बात नहीं कर रही। किसी और से संपर्क में है।

मरने से पहले भाई से खाने के बारे में पूछा

गुरुवार को राघवेंद्र रोज की तरह काम पर चले गए थे। जाते समय विनय सामान्य दिखे। शाम करीब 4:30 बजे विनय ने भाई को फोन कर खाने के बारे में पूछा, जिससे किसी अनहोनी का अंदेशा नहीं हुआ। लेकिन जब राघवेंद्र शाम करीब 6:30 बजे घर लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को कमरे से बाहर निकाला

मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर विनय का शव पंखे के कुंडे से लटका मिला। यह दृश्य देखकर राघवेंद्र बदहवास हो गए। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। कमरे से विनय का मोबाइल फोन भी मिला। जिसमें व्हाट्सऐप स्टेटस पर मंगेतर की फोटो के साथ “धोखेबाज, तू बदल गई” लिखा हुआ था। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है। इस घटना से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।