Patrika Logo
Switch to English
होम

होम

वीडियो

वीडियो

प्लस

प्लस

ई-पेपर

ई-पेपर

प्रोफाइल

प्रोफाइल

अरबपति मंत्रियों के मामले में कर्नाटक अव्वल, डीके शिवकुमार देश के दूसरे सबसे अमीर मंत्री

देशभर के 643 मंत्रियों में से 36 अरबपति, 8 राज्य के शीर्ष 10 अरबपतियों में से 8 दक्षिण भारत के

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

🌟 AI से सारांश

AI-generated Summary, Reviewed by Patrika

पूरी खबर सुनें
  • 170 से अधिक देशों पर नई टैरिफ दरें लागू
  • चीन पर सर्वाधिक 34% टैरिफ
  • भारत पर 27% पार्सलट्रिक टैरिफ
पूरी खबर सुनें

एक मजबूत अर्थव्यवस्था और उच्च प्रति व्यक्ति आय का दावा करने वाला कर्नाटक देश का ऐसा राज्य है, जहां सबसे अधिक अरबपति मंत्री रहते हैं। यहां अमीर और गरीब के बीच का विभाजन स्पष्ट है। कल्याण कर्नाटक के यादगीर, कलबुर्गी और रायचूर जैसे जिले भले ही गरीबी से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार के मंत्रियों के खजाने में अकूत संपत्ति है।

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक देश के सभी राज्यों की विधानसभाओं, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय मंत्रीपरिषद के कुल 643 मंत्रियों में से 36 अरबपति हैं। देश की 30 विधानसभाओं में से 11 विधानसभाओं में अरबपति मंत्री हैं। कर्नाटक इनमें सबसे ऊपर है। देशभर के सभी 36 अरबपति मंत्रियों में से 8 कर्नाटक के हैं। इसके बाद आंध्रप्रदेश के 6 और महाराष्ट्र के 4 मंत्री अरबपतियों की सूची में हैं। देश के शीर्ष 10 अरबपति मंत्रियों में से 8 दक्षिण भारत के ही हैं।

शिवकुमार के पास 1413 करोड़ की संपत्ति

उपमुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देश के दूसरे सबसे अमीर मंत्री हैं। उनके पास 1413 करोड़ की संपत्ति है। इनमें से चल संपत्ति 273 करोड़ और अचल संपत्ति 1140 करोड़ की है। उनसे ऊपर आंध्रप्रदेश के चंद्रशेखर पेम्मासानी हैं, जिनके पास 5705 करोड़ रुपए की संपत्ति है। शिवकुमार पर 19 मामले भी दर्ज हैं, जिनमें से 6 मामले गंभीर किस्म के हैं। देश के शीर्ष 10 अरबपति मंत्रियों की सूची में कर्नाटक के दो मंत्री हैं। डीके शिवकुमार के बाद हेब्बाल के विधायक व शहरी विकास मंत्री बैरती सुरेश हैं। सुरेश 648 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं और पांचवे स्थान पर हैं। उनके पास 64 करोड़ की चल और 584 करोड़ की अचल संपत्ति है। बैरती सुरेश पर भी 2 मामले दर्ज हैं।

राज्य के 74 फीसदी मंत्रियों पर आपराधिक मामले

इन दोनों के बाद 19 वें नंबर पर दावणगेरे विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले खान एवं भूगर्भ मंत्री एसएस मल्लिकार्जुन हैं। वह 189 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उनके बाद 20 वें नंबर पर 175 करोड़ की संपत्ति के साथ लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली हैं। राज्य के तीन मंत्री 24 वें, 25 वें और 26 वें स्थान पर हैं। इनमें उद्योग मंत्री एमबी पाटिल के पास 141 करोड़, श्रम मंत्री संतोष लाड के पास 138 करोड़ और सांख्यिकी एवं नियोजन मंत्री डी सुधाकर के पास 135 करोड़ की संपत्ति है। परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी इस सूची में 101 करोड़ की संपत्ति के साथ 34 वें स्थान पर हैं। राज्य के 74 फीसदी मंत्रियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

देश के सभी 36 अरबपति मंत्रियों की कुल संपत्ति 23,929 करोड़ है। कर्नाटक के 8, आंध्र प्रदेश के 6, महाराष्ट्र के 4 मंत्री अरबपति हैं। इनके अलावा अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और तेलंगाना में 2-2, जबकि गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश और पंजाब के 1-1 मंत्री अरबतियों की सूची में हैं। शीर्ष 10 अरबपतियों की सूची में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 10 वें स्थान पर हैं। गुना के भाजपा सांसद के पास 424 करोड़ रुपए की संपत्ति है। शीर्ष 10 में 8 वें स्थान पर महाराष्ट्र विधानसभा के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा हैं। वह 447 करोड़ के मालिक हैं। गुजरात के बलवंत सिंह चंदन सिंह राजपूत इस सूची में 11 वें स्थान पर हैं। उनके पास 372 करोड़ की संपत्ति है।

राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

अभी चर्चा में
(35 कमेंट्स)

अभी चर्चा में (35 कमेंट्स)

User Avatar

आपकी राय

आपकी राय

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?


ट्रेंडिंग वीडियो

टिप्पणियाँ (43)

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।

राहुल शर्मा
राहुल शर्माjust now

हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है

सोनिया वर्मा
सोनिया वर्माjust now

दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।

User Avatar