AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
AI-generated Summary, Reviewed by Patrika
सहकारिता मंत्री केएन राजण्णा को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किए जाने पर विपक्षी दल भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक ने दावा किया कि राजण्णा को चुनावी धोखाधड़ी के आरोपों पर सच बोलने के लिए मंत्रिमंडल से हटाया गया। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा उजागर हो गया है।
अशोक ने कहा कि राजण्णा को सिर्फ सच बोलने के कारण पद से हटा दिया गया। यह प्रदेश कांग्रेस में अक्टूबर क्रांति का पूर्वाभ्यास है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी सच्चा बर्दाश्त नहीं कर सकती। कांग्रेस नेताओं ने यह सुनिश्चित किया कि मंत्री राजण्णा के खिलाफ आलाकमान में शिकायत दर्ज कराई जाए और उन्हें हटाने की मांग की जाए। चुनावी धोखाधड़ी के आरोप अब बेमानी हो गए हैं। राजण्णा की टिप्पणी ने इसकी पुष्टि हुई है।
विजयेंद्र ने भी कहा कि विजयेंद्र को केवल सच बोलने के लिए पद से हटा दिया गया। कांग्रेस में सच्चाई को एक खतरे की तरह देखा जाता है। खासकर अगर सच्चाई की आवाज अगर हाशिए पर पड़े समुदाय के नेता ने उठाया हो। दलितों के लिए घडिय़ाली आंसू बहाने वाली कांग्रेस पार्टी का असली चेहरा उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि बी.नागेंद्र को भी हटाया गया जबकि असली जिम्मेदार मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार थे। उन्होंने आरोप लगाया कि गबन की गई धनराशि का उपयोग चुनावी खर्चे में हुआ, लेकिन सारा दोष नागेंद्र पर मढ़ दिया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी कहा कि कांग्रेस में सच बोलने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि तीसरी पीढ़ी के कांग्रेस नेताओं को गुलाम समझने की मानसिकता अभी खत्म नहीं हुई है। केएन राजण्णा एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता हैं। उन्होंने अपने विभाग में कुशलता से काम किया है। एक वरिष्ठ नेता को इस्तीफा नहीं देने देना उनके अनुभव, दक्षता और अनुसूचित जनजाति समुदाय का अपमान है। मुख्यमंत्री सिद्धरामय्या के लिए भी यह एक झटका है और आने वाले दिनों के लिए खतरे की घंटी है। जैसा कि राजण्णा ने कहा, कांग्रेस में क्रांति शुरू हो गई है। यह एक कटु सत्य है कि कांग्रेस के शासनकाल में वोटों का जोड़-तोड़ हुआ था। ईमानदारी से बात करने के लिए राजण्णा की सराहना होनी चाहिए।
राजद के कई बड़े नेता और तेजश्री यादव की पत्नी ने कहा था कि बिहार में खेल होना अभी बाकि है। ऐसा होने के डर से ही नीतीश कुमार ने अपने विधायकों को फ्लोर टेस्ट से पहले विधानसभा के नजदीक चाणक्य होटल में रात को रुकवाया।

क्या आपको लगता है कि यह टैरिफ भारत की अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा?
Published on:
12 Aug 2025 07:34 pm


यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है... यह निर्णय वैश्विक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करेगा।
हाँ, ये सोचने वाली चीज़ है
दिलचस्प विचार! आइए इस पर और चर्चा करें।